चांपा। हसदेव नदी में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब नदी के बहाव में एक नवजात शिशु का शव दिखाई दिया। खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और देखते ही देखते मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया।


मासूम नदी तक पहुंचा कैसे?
यही सवाल अब सबसे बड़ा बना हुआ है। नवजात को किसने नदी में छोड़ा, वह कितनी देर से नदी में था और इसके पीछे की पूरी कहानी क्या है—इन तमाम सवालों के जवाब तलाशने में पुलिस जुट गई है।
सूचना मिलते ही चांपा पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात के शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। शव को शासकीय बीडीएम अस्पताल चांपा भेजा गया है, जहां पोस्टमार्टम के बाद मौत की वास्तविक वजह सामने आने की उम्मीद है।
यह भी पढ़े – CG BREAKING : दारू के शौकीनों के लिए बुरी खबर! बंद होगी शराब दुकान… बार-अहाते भी होंगे बंद, सरकार का सख्त आदेश पढ़े पूरी खबर
फिलहाल नवजात की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के इलाकों में पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े हर संभावित पहलू को खंगाला जा रहा है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के साथ खुल सकते हैं कई राज, जिसके बाद यह स्पष्ट हो सकेगा कि नवजात की मौत किन परिस्थितियों में हुई और उसका शव हसदेव नदी तक आखिर कैसे पहुंचा।
फिलहाल इस पूरी घटना ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, जिनका जवाब पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगा।


