27.4 C
New York
Friday, August 14, 2026

Buy now

spot_img
संतोष कुमार थवाईत 15 अगस्त शुभकामना
पंकज शुक्ला 15 अगस्त शुभकामना
Hulk Fitness Club 15 August
गौतम यादव 15 अगस्त शुभकामना
लव कुमार देवांगन 15 अगस्त शुभकामना
15 August स्वतंत्रता दिवस

वरिष्ठ नेताओं की गुटबाजी से पार्टी को नुकसान होता है’, राहुल गांधी से सभी जिलाध्यक्षों ने की शिकायत


CG News: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी नव-नियुक्त जिलाध्यक्षों को ट्रेनिंग देने के रायपुर पुहंचे हैं. इसी बीच नव-नियुक्त जिलाध्यक्षों ने राहुल गांधी से वरिष्ठ नेताओं की शिकायत की है.



CG News: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी नव-नियुक्त जिलाध्यक्षों को ट्रेनिंग देने के रायपुर पुहंच चुके हैं और 21 जून से नव-नियुक्त जिलाध्यक्षों की ट्रेनिंग भी शुरू हो गई है. यह शिविर 10 दिन चलेगा. 10 दिनों तक चलने वाले इस प्रशिक्षण शिविर में छत्तीसगढ़ के तमाम नेता शिरकत करेंगे. नवनियुक्त जिला अध्यक्ष से लेकर संगठन के तमाम नेता इस कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसी बीच खबर है कि सभी जिलाध्यक्षों ने वरिष्ठ नेताओं की राहुल गांधी से शिकायत की है.

सभी जिलाध्यक्षों ने की शिकायत
सूत्रों की मानें तो सभी वरिष्ठ नेताओं की लड़ाई पर राहुल गांधी से शिकायत की और सभी ने एक स्वर में कहा कि वरिष्ठ नेताओं की गुटबाजी से पार्टी को नुकसान होता है. इसके बाद राहुल गांधी ने वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की और सभी को एकसाथ मिलजुलकर काम करने की नसीहत दी. इतना ही नहीं राहुल गांधी ने सख्त हिदायत दी कि अगर किसी ने गुटबाजी की तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

कांग्रेस के लिए सबसे चुनौती
छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी के दौरे ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि चुनाव भले दूर हों, लेकिन राजनीतिक दल अभी से अपने-अपने मोर्चे खोल चुके हैं. कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर के जरिए संगठन को मजबूत करने का दावा कर रही है. बताते चलें कि विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस को मिली हार के बाद पार्टी ने बूथ स्तर की कमजोरियों को अपनी सबसे बड़ी चुनौती माना है. पार्टी नेताओं का मानना है कि मजबूत संगठन और सक्रिय जिला नेतृत्व के बगैर सत्ता में वापसी संभव नहीं है.

यहीं वजह है कि संगठन सृजन अभियान के तहत नव-नियुक्त जिलाध्यक्षों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा. ऐसा माना जा रहा है कि कांग्रेस का यह प्रशिक्षण शिविर केवल नए जिलाध्यक्षों की ट्रेनिंग नहीं बल्कि 2028 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी का ब्लूप्रिंट भी है.

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles