23.8 C
New York
Thursday, May 28, 2026

Buy now

spot_img

जनसंपर्क अधिकारी ने किया वरिष्ठ पत्रकार से दुर्व्यहार, छत्तीसगढ़िया पत्रकार महासंघ में आक्रोश!




रायपुर: छत्तीसगढ़ जनसंपर्क में राज्य निर्माण के साथ से ही गैरछत्तीसगढ़ियों का कब्जा है, यह संस्थान संवाद और जनसंपर्क सीधा मुख्यमंत्री के नियंत्रण वाला विभाग है लेकिन यह मुख्यमंत्री के नियंत्रण से बाहर है?
इसका बजट लगभग 6सौ करोड़ रुपए है लेकिन कितने छत्तीसगढ़िया पत्रकार इससे लाभ ले रहे हैं? बस गिनती के जिन्हें बमुश्किल 10 से 15 हजार का विज्ञापन जारी हो रहा है, वहीं दूसरी ओर कई ऐसे पत्रकार जो नेताओं के चाटुकार हैं, चांदी काट रहे हैं।
विभाग का नाम जनसंपर्क या संवाद तो है पर यहां हमारी राजभाषा छत्तीसगढ़ी तिरस्कृत है!
MP,UP और अन्य पड़ोसी प्रदेशों से सरयू किनारे वाले पत्रकार साथियों का इस खजाने में एकछत्र कब्जा है और लगातार इस विभाग से पत्रकारों खासकर छत्तीसगढ़िया पत्रकारों से दुर्व्यवहार की खबरें आती रहती है।
आज फिर एक खबर आई की जनसंपर्क के किसी अधिकारी जिनका नाम संजीव तिवारी है ने वरिष्ठ पत्रकार समरेंद्र शर्मा से बदसलूकी करी है! समरेन्द्र जी IBC24 में मेरे सीनियर सहकर्मी रहे हैं, बहुत ही शांत और बुद्धिजीवी हैं, जरूर उनसे हदपार की हरकत हुई होगी, प्रेस क्लब रायपुर के साथियों ने मैसेज डाला कि डीडी नगर थाने पहुंचना है फिर दूसरी खबर आई कि जनसंपर्क के संयुक्त संचालक उमेश मिश्रा ने पीड़ित से थाने न जाने का निवेदन किया, यह बात भी पता चली की विभाग में इस विषय पर बैठक कर समाधान निकाला जाएगा तब जाकर मामला अभी कुछ शांत बताया जा रहा है।
मैं निजी तौर पर आरोपित अधिकारी संजीव तिवारी को नही जानता और न ही किस विषय पर यह विवाद हुआ यह पता है लेकिन क्योंकि हर बार इस विभाग के जिम्मेदारों द्वारा हमारी स्थानीयता, भाषा और सीधेपन को चुनौती दिया जाता रहा है छत्तीसगढ़िया पत्रकार महासंघ निर्माण का कारण भी यही रहा है कि हम अपनी स्थानीयता और अस्मिता की रक्षा कर स्वाभिमान के साथ अपना अधिकार पा सकें!
आज भी पत्रकारिता से जुड़े, पोर्टल, पत्रिका, अखबार चलाने वाले बहुत से साथी पत्रकार इस इंतजार में हैं कि उन्हें जनसंपर्क, संवाद से करोड़ों रुपये के बजट का हिसाब मिल सके? आखिर जब स्थानीय पत्रकार इससे लाभांवित नही हैं तो यह पैसा जाता कहाँ है, वो कौन लोग हैं जिन पर आम छत्तीसगढ़ियों की गाढ़ी कमाई लुटाई जा रही है, ऊपर से हमारे लोगों संग दुर्व्यवहार?
एक उलगुलान की तैयारी हमें जनसंपर्क, संवाद के लिए भी करनी होगी!
Vishnu Deo Sai जी संज्ञान लें…

Gajendra Rath ‘GRV’
प्रदेश अध्यक्ष- छत्तीसगढ़िया पत्रकार महासंघ

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles