20.4 C
New York
Wednesday, June 10, 2026

Buy now

spot_img

पामगढ़ विधायक शेषराज हरवंश ने लगाया लोकतंत्र के अपमान का आरोप


विष्णु देव साय के पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कोसला में आयोजित जन चौपाल कार्यक्रम को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पामगढ़ विधायक शेषराज हरवंश ने जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए इसे लोकतंत्र का अपमान बताया है।

विधायक शेषराज हरवंश ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से कहा कि मुख्यमंत्री के जन चौपाल कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वे ग्राम कोसला पहुंची थीं। आरोप है कि मुख्यमंत्री के आगमन से ठीक पहले जिले के कलेक्टर और एसपी का फोन आया, जिसमें उनसे कहा गया कि यह मुख्यमंत्री का “गोपनीय कार्यक्रम” है और उनका वहां मौजूद रहना उचित नहीं होगा।

विधायक ने सवाल उठाया कि जब सत्ता पक्ष के सभी जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में पहले से मौजूद थे, तब विपक्ष की विधायक होने के कारण उनके साथ ऐसा व्यवहार क्यों किया गया। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट किया जाना चाहिए कि यह कार्रवाई मुख्यमंत्री के निर्देश पर हुई या जिला प्रशासन ने स्वयं ऐसा निर्णय लिया।

शेषराज हरवंश ने इस पूरे घटनाक्रम को शर्मनाक बताते हुए कहा कि एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि के साथ इस तरह का व्यवहार लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विपक्षी विधायकों से डरती है और इस प्रकार की घटनाएं लोकतंत्र के लिए बेहद खतरनाक संकेत हैं।

विधायक का यह बयान अब सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है, जहां समर्थक और राजनीतिक कार्यकर्ता इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles