जांजगीर चांपा – अमन छत्तीसगढ़ न्यूज
जांजगीर-चांपा। जिले के राहौद चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धरदेई में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के तालाब में एक अज्ञात युवक की लाश तैरती हुई मिली। घटना की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए।
सूचना मिलते ही राहौद चौकी पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई करते हुए शव को तालाब से बाहर निकलवाया। प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति की गुमशुदगी दर्ज है या कोई अपने परिजन को पहचान सकता है, तो राहौद चौकी अथवा नजदीकी थाना में संपर्क करें।
👉 पहचान के लिए फोटो व जानकारी अधिक से अधिक साझा करने की अपील की गई है।





