24.2 C
New York
Saturday, June 27, 2026

Buy now

spot_img

शैलेश बनें मारवाड़ी ब्राम्हण सेवा संघ के अध्यक्ष


चांपा। स्थानीय मारवाड़ी ब्राम्हण समाज के नागरिकों की प्रतिनिधि पंजीकृत संस्था मारवाड़ी ब्राम्हण सेवा संघ की एक आवश्यक बैठक पिछले दिनों स्टेशन रोड स्थित सुमन लाॅज में सम्पन्न हुई जिसमें संघ की आगामी सत्र 2025-27 की नवीन कार्यकारिणी के अध्यक्ष का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया। समाज के वरिष्ठ पत्रकार शैलेश शर्मा को संघ का नवीन अध्यक्ष चुना गया है। वे संघ के निवृत्तमान अध्यक्ष सुभाष शर्मा का स्थान लेंगे।
मारवाड़ी ब्राम्हण सेवा संघ की सम्पन्न बैठक में प्रमुख रूप से सत्यवीर शर्मा, राजेश तिवारी, अजय शर्मा, रितेश शर्मा,सुभाष शर्मा, विवेक शर्मा, शंकर शर्मा, विनोद शर्मा, सतीश शर्मा, रमेश शर्मा, उदय शर्मा, लक्ष्मीकांत शर्मा, गोवर्धन शर्मा आदि मौजूद थे। सभी ने सर्वसम्मति से निर्णय कर समाज के वरिष्ठ पत्रकार शैलेश शर्मा को अध्यक्ष चुनते हुए उन्हें अपनी कार्यकारिणी चयन का अघिकार प्रदान किया। नवीन अध्यक्ष शैलेश शर्मा ने संघ के सचिव पद पर उदय शर्मा (टेंट) तथा कोषाध्यक्ष पद पर रमेश शर्मा की नियुक्ति करते हुए कहा कि शेष पदाधिकारियों का चयन समाज के सभी लोगों से चर्चा कर किया जायेगा। उन्होंने बताया कि आगामी अन्नकूट महोत्सव को सफल बनाने के लिए तैयारियां आरंभ कर दी गई है। उन्होंने बताया कि समाज का विकास,उन्नयन और मजबूती के साथ सामाजिक एकता उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles