27.9 C
New York
Wednesday, April 15, 2026

Buy now

spot_img

अग्निवीर सेना में भर्ती हेतु ऑनलाईन आवेदन की तिथि में वृद्धि

अमन छत्तीसगढ़ न्यूज़

अब 10 अप्रैल 2026 तक आवेदन आमंत्रित जांजगीर-चांपा 01 अप्रैल 2026/ भारतीय थल सेना कार्यालय द्वारा अग्निवीर में भर्ती हेतु आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि पहले ऑनलाईन आवेदन एवं पंजीयन हेतु 01 अप्रैल 2026 की समयसीमा निर्धारित की गई थी। जिसमे वृद्धि करते हुए आवेदन अब 10 अप्रैल 2026 तक आमंत्रित किया गया है। यह अधिसूचना भारतीय सेना के आधिकारिक वेबसाईट www.joinindianarmy.nic.in पर भी उपलब्ध है। इस प्रक्रिया के अंतर्गत अग्निवीर कैटैगरी (पुरुष) में जनरल ड्यूटी, तकनीकी, लिपिक, स्टोरकीपर ट्रेडमैन (दसवी), ट्रेडमेन (आठवीं) अग्निवीर (महिला) सेना पुलिस तथा स्थाई कैडर में नर्सिंग सहायक, सिपाही फार्मा, हवलदार सेना शिक्षा तथा धर्म शिक्षक के लिए पंजीकरण किया जा रहा है। इच्छुक तथा योग्य पुरूष अथवा महिला उम्मीदवार वेबसाईट पर उपलब्ध विभिन्न पदों की अर्हता के अनुसार आवेदन कर सकते है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles