अमन छत्तीसगढ़ न्यूज़
चांपा/जांजगीर-चांपा। गणेश चतुर्थी की प्रथम रात्रि ही चांपा के शनि मंदिर गेट के पास स्थित श्री सिद्धि विनायक गणेश मंदिर में चोरी की सनसनीखेज वारदात हुई। अज्ञात चोरों ने मंदिर का गेट तोड़कर दान पेटी में रखी नकदी, चांदी का छत और अन्य सामान चोरी कर लिया।

🔴 चोरी के कुछ ही घंटों में पुलिस का खुलासा
घटना के बाद चांपा पुलिस और साइबर टीम ने जांच तेज की। तभी देर रात दो युवक मंदिर के आसपास फिर से घूमते दिखाई दिए, जिन्हें स्थानीय लोगों ने पहचानकर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ में दोनों ने चोरी की वारदात में शामिल होने की बात कबूल की।
👮♂️ आरोपी जांजगीर के रहने वाले
जानकारी के अनुसार, चोरी में शामिल तीनों आरोपी जांजगीर जिले के खड़पड़ी पारा के निवासी हैं। फिलहाल दो चोर पुलिस की गिरफ्त में हैं, जबकि एक आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।
😡 श्रद्धालुओं में आक्रोश
गणेश चतुर्थी जैसे पावन अवसर पर मंदिर में चोरी की इस घटना ने श्रद्धालुओं और आम लोगों में गहरी नाराजगी पैदा कर दी है। पुलिस का कहना है कि चोरी गए सामान की बरामदगी और फरार आरोपी की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी।


