अमन छत्तीसगढ़ न्यूज़ । चांपा
चांपा/जांजगीर-चांपा। धार्मिक आस्था के प्रतीक श्री सिद्धि विनायक गणेश मंदिर (शनि मंदिर गेट के पास, चांपा) में बीती रात चोरी की सनसनीखेज वारदात हुई। अज्ञात चोरों ने मंदिर का गेट तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वहां रखी दान पेटी से नकदी रकम सहित चांदी का छत और अन्य सामान चोरी कर लिया।

🔴 आधी रात 2 से 3 बजे के बीच वारदात
मंदिर प्रबंधन और स्थानीय लोगों के अनुसार चोरी की यह घटना रात करीब 2 से 3 बजे के बीच हुई। सीसीटीवी फुटेज में दो युवक दिखाई दे रहे हैं—एक अंदर चोरी की वारदात को अंजाम देता हुआ, जबकि दूसरा मंदिर के बाहर पहरा देता नजर आ रहा है।
🕵️ पुलिस जांच में जुटी
सूचना मिलते ही चांपा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फिलहाल चोरी गई रकम और सामान का पूरा आकलन नहीं हो पाया है। पुलिस ने आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं और आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।
😡 लोगों में आक्रोश
यह वारदात श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के बीच आक्रोश का विषय बन गई है। लोगों का कहना है कि अब मंदिर जैसे पवित्र स्थल भी चोरों के निशाने पर आ गए हैं, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं।


