13.9 C
New York
Saturday, May 30, 2026

Buy now

spot_img

चंद घंटों में चोरी का खुलासा: किराना दुकान के दो शातिर चोर सलाखों के पीछे

अमन छत्तीसगढ़ न्यूज़

जांजगीर-चांपा। जिले की सिटी कोतवाली पुलिस ने एक बार फिर अपनी मुस्तैदी का परिचय देते हुए किराना दुकान में हुई चोरी के मामले का महज कुछ ही घंटों में खुलासा कर दिया। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर चोरी गया सामान भी बरामद कर लिया।

मिली जानकारी के अनुसार, 1 अप्रैल 2026 को वीरगहनी निवासी शोभाराम साहू ने थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 31 मार्च की रात अज्ञात चोरों ने उनकी किराना दुकान का ताला तोड़कर करीब 10 हजार रुपये मूल्य की राशन सामग्री पार कर दी। शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई और तत्काल जांच शुरू की गई।

थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की बारीकी से जांच की। फुटेज में दो युवक संदिग्ध हालत में घूमते दिखाई दिए, जिनकी पहचान अमित पटेल (19 वर्ष) और राजवीर सिंह राजपूत (19 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 15 देवाटन बिरगहनी, जांजगीर के रूप में हुई।

पुलिस ने त्वरित घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ में उन्होंने चोरी की वारदात कबूल कर ली। उनके कब्जे से करीब 10 हजार रुपये मूल्य का चोरी गया किराना सामान भी बरामद कर लिया गया।

दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, प्रधान आरक्षक प्रकाश चंद राठौर, आरक्षक विनोद राठौर और नीतीश विश्वकर्मा की अहम भूमिका रही।

पुलिस की इस फुर्तीली कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर भरोसा मजबूत हुआ है और स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सराहना की जा रही है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles