24.6 C
New York
Wednesday, April 15, 2026

Buy now

spot_img

झीरम कांड पर बयान बना सियासी भूचाल कांग्रेस ने पूर्व प्रवक्ता विकास तिवारी को 6 साल के लिए किया निष्कासित


CG News | रायपुर

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में झीरम घाटी कांड को लेकर की गई बयानबाजी अब भारी पड़ गई है। पार्टी ने कड़ा कदम उठाते हुए अपने पूर्व प्रदेश प्रवक्ता विकास तिवारी को 6 वर्षों के लिए प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है।

बताया जा रहा है कि झीरम घाटी मामले में गठित न्यायिक जांच आयोग को लेकर दिए गए बयान पर पार्टी ने पहले कारण बताओ नोटिस जारी किया था। लेकिन नोटिस का जवाब असंतोषजनक पाए जाने के बाद यह सख्त कार्रवाई की गई।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर यह फैसला लिया गया है।
पार्टी सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस अब अनुशासनहीनता पर ज़ीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है।

👉 इस कार्रवाई के बाद छत्तीसगढ़ की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और आने वाले दिनों में इसके और सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles