सूत्रों से बड़ी खबर | चांपा (जांजगीर-चांपा):
Aman Chhattisgarh news
21 लाख रुपये लेकर रहस्यमय तरीके से लापता हुए युवक को लेकर अब सबसे बड़ा अपडेट सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक, चांपा पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने युवक को सकुशल बरामद कर लिया है।
बताया जा रहा है कि साइबर ट्रैकिंग के जरिए युवक की लोकेशन चिन्हित की गई, जिसके बाद पुलिस ने बिना समय गंवाए दबिश देकर युवक को सुरक्षित कब्जे में लिया।
फिलहाल युवक से तेज पूछताछ चल रही है और पूरे मामले की परत-दर-परत जांच की जा रही है।
सूत्रों का दावा है कि जल्द ही 21 लाख रुपये से जुड़े पूरे घटनाक्रम का बड़ा खुलासा हो सकता है।
⚠️ पुलिस कभी भी आधिकारिक बयान जारी कर सकती है।
👉 खबर पर नजर बनाए रखें…


