24.6 C
New York
Wednesday, April 15, 2026

Buy now

spot_img

पेट्रोल पर 13 से घटकर 3 रुपये, डीजल पर जीरो एक्साइज ड्यूटी… फ्यूल संकट के बीच सरकार ने दी बड़ी राहत

केंद्र सरकार ने तेल संकट के बीच पेट्रोल और डीजल पर एक्‍साइज ड्यूटी कम कर दी है. पेट्रोल पर 10 रुपये और डीजल पर भी 10 रुपये की कटौती की है.

ग्‍लोबल कच्‍चे तेल की आपूर्ति संकट के बीच सरकार ने तेल कंंपनियों को बड़ी राहत दी है. पेट्रोल और डीजल पर केंद्र सरकार ने एक्‍साइज ड्यूटी को घटा दिया है. पेट्रोल पर एक्‍साइज ड्यूटी 10 रुपये घटाकर 3 रुपये कर दिया गया है, जबकि डीजल पर एक्‍साइज ड्यूटी जीरो कर दिया गया है. 

सरकार ने यह तेल कंपनियों को बड़ी राहत दी है, क्‍योंकि उन्‍हें संकट के समय में महंगे दामों पर कच्‍चा तेल खरीदना पड़ रहा था, जिसे लेकर सरकार ने ये राहत दी है. हालांकि राज्‍य सरकारों का वैट लागू रहेगा. पहले पेट्रोल पर एक्‍साइज ड्यूटी 13 रुपये था और डीजल पर एक्‍साइज ड्यूटी 10 रुपये प्रति लीटर था. हालांकि अब इसमें 10 रुपये की कटौती की गई है. 

दिल्ली में पेट्रोल की कीमत ₹94.77 प्रति लीटर और डीजल की कीमत ₹87.67 प्रति लीटर है. नोएडा में पेट्रोल ₹94.85, डीजल ₹87.98 है. इसी तरह, मुंबई में पेट्रोल ₹103.54 प्रति लीटर और डीजल ₹90.03 प्रति लीटर है. इसी तरह, चेन्‍नई में पेट्रोल की कीमत ₹100.80 – ₹101.06 प्रति लीटर और डीजल की कीमत ₹92.38 – ₹92.61 प्रति लीटर के बीच मिल रहा है. लखनऊ में पेट्रोल की कीमत ₹94.69 से ₹94.84 प्रति लीटर और डीजल ₹87.81 से ₹88.05 प्रति लीटर के बीच है. 

क्‍या पेट्रोल और डीजल के दाम होंगे कम?
इस कटौती का मतलब है कि तेल कंपनियों को सरकार ने राहत दी है. सरकारी सूत्रों का कहना है कि इससे पेट्रोल और डीजल के दाम कोई कमी नहीं होगी. अभी जितना प्राइस है, उतना ही बना रहेगा. पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं होगा. 

नायरा ने बढ़ाए फ्यूल के दाम
गुरुवार को देश की एक प्राइवेट तेल कंपनी नायरा एनर्जी ने पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ा दिए थे. इसने पेट्रोल पर 5 रुपये और डीजल पर 3 रुपये की बढ़ोतरी की थी. कंपनी का कहना था कि प्राइवेट कंपनियों को सरकार की ओर से राहत नहीं मिलता है, जिस कारण उसे अपने नुकसान की भरपाई के लिए फ्यूल प्राइस में इजाफा करना पड़ रहा है. देश भर में इसके 6,900 से ज्‍यादा पेट्रोल पंप हैं. 

देश में तेल का पर्याप्‍त भंडार
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से देश के कई शहरों में पेट्रोल पंपों पर अफरा-तफरी मची थी. लोग यहां पेट्रोल और डीजल की पैनिंक बाइंग कर रहे थे. ऐसे में सरकार ने यह फैसला लेकर यह बताने का प्रयास किया है कि भारत में तेल की कोई कमी नहीं है. तेल कंपनियां बाहर से तेल खरीद रही हैं और उनके पास पर्याप्‍त भंडार मौजूद है. केंद्र सरकार ने भी कई बार स्‍पष्‍ट किया है कि पेट्रोल और डीजल की देश में कोई कमी नहीं है. तेल का भंडार देश में मौजूद है. लोगों को घबराने की आवश्‍यकता नहीं है. 

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles