27.9 C
New York
Wednesday, April 15, 2026

Buy now

spot_img

महिला के साथ दरिंदगी, चांपा पुलिस की मुस्तैदी से 7 आरोपी चढ़े हवालात …

अमन छत्तीसगढ़ न्यूज़ । चांपा

चांपा। थाना चांपा क्षेत्र में घटित एक गंभीर सामूहिक अनाचार प्रकरण में जिला पुलिस ने त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला दिनांक 30 सितंबर 2025 का है, जब थाना चांपा में एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 28-29 सितंबर की दरम्यानी रात करीब 1:30 बजे से 2:00 बजे के बीच कुछ युवक उसे मोटरसाइकिल से सुनसान स्थान पर ले गए और बारी-बारी से सामूहिक अनाचार कर मौके से फरार हो गए। इस गंभीर अपराध की सूचना पर तत्काल अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप तथा अनुविभागीय अधिकारी यदुमणि सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता और साइबर सेल प्रभारी सागर पाठक के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने क्षेत्र के विभिन्न सीसीटीवी फुटेज का गहन विश्लेषण कर आरोपियों की पहचान की और तत्परता से कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी इस प्रकार हैं—

पदीप मनहर (19 वर्ष), निवासी घोघरा नाला, वार्ड 14, चांपा
शिवम बंजारे (19 वर्ष), निवासी घोघरा नाला, वार्ड 14, चांपा
कृष्णा खुटे (19 वर्ष), निवासी घोघरा नाला, वार्ड 14, चांपा
अनिल महिलांगे (19 वर्ष), निवासी मण्डल पारा, वार्ड 13, चांपा
सुरज टंडन (19 वर्ष), निवासी चांदुपारा, वार्ड 14, चांपा
दीपेश कुमार कुर्रे (19 वर्ष), निवासी घोघरा नाला, वार्ड 14, चांपा
शानू मीरझा (19 वर्ष), निवासी घोघरा नाला, चांपा
पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर बताया कि वे एक सांस्कृतिक कार्यक्रम से लौटते समय महिला को अकेला पाकर इस जघन्य कृत्य को अंजाम दिए।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने पुलिस टीम की कार्यवाही की सराहना करते हुए कहा कि अज्ञात आरोपियों की शीघ्र पहचान कर गिरफ्तारी करना पुलिस की तत्परता और तकनीकी दक्षता का परिचायक है। यह कार्रवाई महिलाओं की सुरक्षा के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

गिरफ्तारी की इस सफलता में थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता, साइबर प्रभारी सागर पाठक सहित ASI विवेक सिंह, प्रधान आरक्षक मनोज तिग्गा, विवेक सिंह, आरक्षक माखन साहू, गिरीश कश्यप, प्रदीप दुबे, शाहबाज खान, रोहित कहरा, श्रीकांत सिंह, उप निरीक्षक सीलमनी टोप्पो, सहायक उप निरीक्षक अरुण सिंह, ज्ञान प्रकाश खाखा, प्रधान आरक्षक वेंकट पाटले, आरक्षक शंकर सिंह राजपूत, आकाश कलोसिया, मुद्रिका दुबे, वीरेश सिंह एवं भूपेंद्र गोस्वामी की विशेष भूमिका रही।

पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से समाज में यह सशक्त संदेश गया है कि महिलाओं के विरुद्ध जघन्य अपराध करने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles