


चाम्पा। रेलवे प्रशासन की मनमानी से आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रेलवे परिसर में बन रही पानी टंकी के पास ठेकेदारों और कर्मचारियों द्वारा रास्ता जाम कर काम किया जा रहा है, जिसके चलते यातायात पूरी तरह से अव्यवस्थित हो गया।
इस अव्यवस्था का सबसे ज्यादा असर एंबुलेंस और बीमार मरीजों पर पड़ा। जाम में फंसी एंबुलेंस के कारण मरीज की हालत बिगड़ती रही, लेकिन मौके पर न तो कोई रेलवे पुलिसकर्मी मौजूद रहा और न ही कोई जिम्मेदार अधिकारी।
हालात इतने बिगड़ गए कि स्थानीय लोगों के बीच कहासुनी और खींचातानी तक की नौबत आ गई। वहीं, बिना नंबर वाले ट्रैक्टर से काम किया जा रहा है, जिस पर कार्रवाई होगी या नहीं, यह अब भी सवाल बना हुआ है।
स्थानीय जनता ने मांग की है कि रेलवे प्रशासन तत्काल प्रभाव से इस समस्या का समाधान करे और जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।


