24.6 C
New York
Wednesday, April 15, 2026

Buy now

spot_img

सायबर ठगों को बैंक एकाउंट किराए पर देने वाले तीन युवक चाम्पा में गिरफ्तार , देखे नाम..

अमन_छत्तीसगढ़/छत्तीसगढ़ न्यूज़

चाम्पा पुलिस ने सायबर ठगों को बैंक एकाउंट किराए पर देने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि तीनों आरोपी सक्ती जिले के रहने वाले है। चाम्पा पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 317(2),317(4),317(5) कायम कर उन्हें न्यायायिक रिमांड पर भेज दिया है।

SP कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक SP विजय पांडेय ने निर्देशन में म्यूल एकाउंट के विरूद्ध साइबर क्राईम पोर्टल में रिपोर्टेड म्यूल बैंक अकाउंट की जांच करने हेतु योजना तैयार कर साइबर टीम जांजगीर को निर्देशित किया गया था। प्रारम्भिक जांच पर नेशनल साइबर क्राईम पोर्टल में संदिग्ध पाये गए बैंक खातो को चिन्हांकित कर एकाउंट की जांच करने पर जांच पर ICICI बैंक चांपा के अकाउंट में करीब 1,62,67,142 रुपए का अवैध ट्रांजेक्शन होना पाया गया।

जिसके बाद सायबर पुलिस द्वारा अलग-अलग टीमे बनाकर संदिग्धो को तकनीकी साक्ष्य के आधार पर चिन्हांकित कर एक साथ आरोपियों के स्थानो पर रेड कर पंकज कुमार खूंटे  25 वर्ष निवासी कवली केनापाली थाना डभरा जिला सक्ती , बलराम यादव उर्फ बल्लू पिता फिरत राम 29 वर्ष निवासी जैजेपुर जिला सक्ती और हरीश यादव उम्र 31 वर्ष निवासी जैजैपुर जिला सक्ती को गिरफ्तार किया गया।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles