22.5 C
New York
Sunday, August 30, 2026

Buy now

spot_img

नहर के तेज बहाव में बहा 4 वर्षीय मासूम, घंटों की मशक्कत के बाद मिला शव

अमन छत्तीसगढ़ न्यूज़

चांपा। बलपुर में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में 4 वर्षीय मासूम की नहर में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान निकेश गोंड, पिता रामेश्वर गोंड, निवासी बलपुर के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना दोपहर करीब 1 से 1:30 बजे के बीच की बताई जा रही है। निकेश नहर किनारे खेल रहा था। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह नहर में जा गिरा और तेज बहाव में बह गया।

करीब 2 बजे तक जब निकेश घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। आसपास खेल रहे बच्चों से पूछताछ करने पर पता चला कि निकेश पैर फिसलने के कारण नहर में गिर गया था। इसके बाद तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही चांपा थाना प्रभारी अशोक वैष्णव के नेतृत्व में चांपा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। वहीं सारागांव थाना प्रभारी राकेश सूर्यवंशी भी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और बच्चे की तलाश शुरू की। नहर में पानी का तेज बहाव होने के कारण पुलिस ने नहर विभाग के एसडीओ से संपर्क कर पानी का बहाव कम कराया।

इसके बाद चांपा एवं सारागांव पुलिस की टीम ग्रामीणों और परिजनों के साथ नहर के किनारे पैदल चलते हुए लगातार पतासाजी में जुटी रही। पुलिस टीम ने कई घंटे तक काफी मशक्कत करते हुए देर शाम तक बच्चे की तलाश जारी रखी।

देर शाम करीब 6 बजे सारागांव निवासी शिवा सूर्यवंशी ने पुलिस को नहर में बच्चे का शव दिखाई देने की सूचना दी। इसके बाद शिवा सूर्यवंशी की मदद से बच्चे के शव को नहर से बाहर निकाला गया।

सूचना मिलते ही चांपा एवं सारागांव पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर चांपा के बीडीएम अस्पताल स्थित शवगृह में रखवाया। पुलिस द्वारा रविवार सुबह पंचनामा एवं अन्य आवश्यक कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

मासूम निकेश की मौत की खबर से परिवार में मातम पसर गया है। वहीं इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles