27.9 C
New York
Tuesday, April 14, 2026

Buy now

spot_img

श्री गुरु तेगबहादुर साहिब जी की शहीदी यात्रा की तैयारी पर हुई विशेष बैठक

चाम्पा। सिक्ख समाज छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित श्री गुरु तेगबहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी वर्ष के अवसर पर निकलने वाली शहीदी यात्रा की तैयारियों को लेकर गुरुद्वारा कमेटी के पदाधिकारियों के साथ विशेष बैठक आयोजित की गई। इस संबंध में 11 सितंबर, गुरुवार को सुबह 11 बजे रायपुर से सिक्ख समाज छत्तीसगढ़ के पदाधिकारी चाम्पा पहुँचें और गुरुद्वारा परिसर में कमेटी के सदस्यों के साथ यात्रा की रूपरेखा एवं तैयारियों पर विस्तृत चर्चा हुई । सिक्ख समाज छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष महेंद्र सिंह छाबड़ा ने जानकारी देते हुए सभी समाजजन एवं पदाधिकारियों से अपील की है कि वे इस चर्चा की व इस समेलन में सम्मिलित होकर अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। यह बैठक ऐतिहासिक शहीदी यात्रा को भव्य और अनुकरणीय बनाने की दिशा में एक अहम कदम होगा ।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles