21.7 C
New York
Wednesday, April 15, 2026

Buy now

spot_img

ब्रेकिंग हसदेव नदी देवरी चिचोली में पांच लोग डूबे – तीन अब भी लापता

जांजगीर-चांपा जिले के पंतोरा चौकी क्षेत्र के देवरी चिचोली पर्यटन स्थल में हसदेव नदी के तेज बहाव में पांच लोग डूब गए। देर शाम यह हादसा उस समय हुआ जब युवक-युवतियां नदी में नहाने के लिए उतरे थे।

जानकारी के अनुसार, सभी युवक-युवती बिलासपुर के रहने वाले हैं। इनमें से कुछ सरकंडा और दयालबंद क्षेत्र के बताए जा रहे हैं।स्थानीय ग्रामीणों की सूझबूझ से एक युवक लक्ष्मी शंकर (अकलतरा) और एक युवती मोनिका सिन्हा (बिलासपुर) को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि, तीन लोग – अंकुर कुशवाहा, स्वर्ण रेखा और आशीष भोई – अब भी लापता हैं।घटना की पुष्टि बलौदा तहसीलदार ने की है। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन की टीम और नगर सेना के गोताखोर घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।रात होने और नदी में तेज बहाव के कारण रेस्क्यू अभियान में दिक्कतें आ रही हैं। प्रशासन ने क्षेत्र में अलर्ट जारी कर पर्यटकों से नदी किनारे जाने से परहेज करने की अपील की है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles