अमन छत्तीसगढ़ न्यूज़
चाम्पा: पोस्ट ऑफिस में खाता खोलने और नियमित रूप से पैसा जमा कराने का झांसा देकर सैकड़ों लोगों से ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
पोस्ट ऑफिस में खाता खोलने और नियमित रूप से पैसा जमा कराने का झांसा देकर सैकड़ों लोगों से ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। चांपा नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में दीपक देवांगन नामक युवक ने पोस्ट ऑफिस रकम में जमा करने के नाम पर महिलाओं, व्यापारियों, लेबर और मजदूर वर्ग के लोगों से करोड़ो रुपए की वसूली की और अब फरार हो गया है।
युवक की फरारी की सूचना मिली तो ठगी के शिकार सभी वर्ग के लोग सोमवार को चांपा थाना पहुंचे और आपबीती कहानी थाना प्रभारी से बयां की। पहले तो थाना प्रभारियों ने सभी को आड़े हाथों लिया और कहा कि जानकार होकर भी ऐसे लोगों के पास लाखों रुपए जमा करते गए। जबकि पुलिस आए दिन जागरूकता अभियान चला रही है। इसके बाद भी आप लोग ऐसे ठगों के शिकार हो रहे हो। फिलहाल पुलिस ने ठगी करने वाले आरोपी की तलाश में जुट गई है।


