24.6 C
New York
Wednesday, April 15, 2026

Buy now

spot_img

कोसमंदा में खूनखराबा: 22 वर्षीय युवक पर चाकू से हमला, इलाके में दहशत

चांपा। जांजगीर-चांपा जिले में आपराधिक घटनाओं का ग्राफ लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। बीती रात अफरीद गांव में हुई चाकूबाजी की घटना की चर्चा अभी थमी भी नहीं थी कि अब चांपा से लगे ग्राम कोसमंदा में एक और खूनखराबे की वारदात सामने आ गई। इस घटना ने क्षेत्र के लोगों में डर और असुरक्षा की भावना को और बढ़ा दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोसमंदा निवासी वेदान्त राठौर (उम्र 22 वर्ष) पर अज्ञात लोगों ने अचानक चाकू से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक किसी काम से बाहर निकला था, तभी आरोपियों ने उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। चाकू लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा।

घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल मदद करते हुए घायल युवक को चांपा के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। डॉक्टरों के अनुसार युवक की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है, लेकिन उसे गहरी चोटें आई हैं।

घटना की सूचना मिलते ही चांपा पुलिस सक्रिय हो गई और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक हमलावरों की पहचान करने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है।

लगातार सामने आ रही इस तरह की घटनाओं से स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए हैं और देर रात बाहर निकलना अब जोखिम भरा हो गया है। लोगों ने पुलिस से इलाके में गश्त बढ़ाने और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल युवक का इलाज जारी है और पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles