21.7 C
New York
Wednesday, April 15, 2026

Buy now

spot_img

कांग्रेस नेता   का बेटा गिरफ्तार, युवती को जिंदा जलाने का है आरोप

अमन छत्तीसगढ़ न्यूज

सक्ती  – इस वक्त जिला मुख्यालय सक्ती से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है यँहा सक्ती कोतवाली पुलिस ने 23 वर्षीय युवती दिशा मरावी को तारपीन तेल डाल कर जिंदा जलाने वाले कांग्रेस नेता यशवंत साहू के बेटे योगेंद्र साहू को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी योगेंद्र साहू के खिलाफ सक्ती थाने में अपराध क्रमांक: 91/2026
धारा 108 BNS, 3(2) (5), 3(1) (ध) SC /ST एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।


कोतवाली थाने से मिली जानकारी के मुताबिक थाना सक्ती में दर्ज अति गंभीर मर्ग क्रमांक 13/2026 की विस्तृत जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि मृतिका दिशा मरावी पिता जयकुमार मरावी, उम्र 23 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 11, झूलकदम रोड, सक्ती को आरोपी योगेन्द्र साहू पिता यशवंत साहू, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम सकरेली कला, थाना सक्ती द्वारा लगातार परेशान किया जा रहा था। आरोपी द्वारा मृतिका को बार-बार जातिगत गाली-गलौच कर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था तथा उस पर विभिन्न प्रकार के दबाव डाले जाते थे।

जांच में प्राप्त परिस्थितिजन्य साक्ष्यों से प्रथम दृष्टया यह साबित हुआ कि आरोपी योगेंद्र साहू की प्रताड़ना से त्रस्त होकर मृतिका का शिवम् होटल के कमरा नंबर 105 में तारपीन तेल से लगी आग के कारण ही उसकी मौत हो गई। मर्ग जांच के आधार पर अपराध क्रमांक 91/2026 धारा 108 BNS एवं 3(2)(5), 3(1)(ध) SC/ST एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए सक्ती SP प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के द्वारा दिए गए निर्देशों के परिपालन में ASP पंकज पटेल के मार्गदर्शन में अग्रिम विवेचना SDOP सक्ती डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा द्वारा की जा रही थी। विवेचना के दौरान आरोपी की पतासाजी कर दिनांक 24.02.2026 को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।


पूछताछ में आरोपी योगेंद्र साहू द्वारा अपराध करना स्वीकार किया गया। घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन को विधिवत जप्त कर प्रकरण में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी योगेन्द्र साहू को आज दिनांक 24 फरवरी 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

उक्त कार्यवाही में विवेचना अधिकारी डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा, अनुविभागीय अधिकारी (पु.) सक्ती के नेतृत्व में निरीक्षक लखन लाल पटेल (थाना प्रभारी सक्ती), उप निरीक्षक भूपेन्द्र चंद्रा एवं प्र.आर. शब्बीर मेमन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles