छत्तीसगढ़ – इन दिनों अवैध शराब के मामलों में लगातार कार्रवाई हो रही है। पुलिस अलग-अलग इलाकों से रोज किसी न किसी व्यक्ति को देशी शराब के साथ पकड़ रही है। हाल ही में कुछ जगह से कुछ व्यक्ति के पास से कई पाव देशी प्लेन शराब जब्त कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।
लेकिन लगातार हो रही इन गिरफ्तारियों के बाद अब कई सवाल खड़े हो रहे हैं।




स्थानीय लोगों का कहना है कि लगभग हर दिन कोई न कोई व्यक्ति शराब के साथ पकड़ा जा रहा है, इससे साफ है कि इलाके में अवैध शराब की सप्लाई लगातार हो रही है।
लोग पूछ रहे हैं कि
👉 आखिर इतनी मात्रा में शराब आरोपियों तक पहुंच कैसे रही है?
👉 क्या इसके पीछे कोई बड़ा सप्लाई नेटवर्क या ठेके से जुड़े व्यक्ति से साथ मिलीभगत है?
आम लोगों का यह भी कहना है कि कार्रवाई क्या सिर्फ छोटे बेचने वालों या उन होटल-ढाबों तक ही सीमित रहेगी, जहां केवल बैठकर पीने की सुविधा मिलती है, या फिर उन लोगों पर भी कार्रवाई होगी जो खुद शराब उपलब्ध करा रहे हैं? यदि कोई बड़ा सप्लायर या जिम्मेदार लोग हैं, तो अब तक उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं हुई?
लोगो का कहना है कि केवल छोटे स्तर के लोगों को पकड़ने से समस्या खत्म नहीं होगी। जब तक अवैध शराब की सप्लाई करने वाले असली लोगों पर सख्त कार्रवाई नहीं होगी, तब तक ऐसे मामले लगातार सामने आते रहेंगे।


