20.9 C
New York
Wednesday, September 9, 2026

Buy now

spot_img

बूथ तक कांग्रेस को मजबूत करने की तैयारी, जांजगीर-चांपा से नागेंद्र गुप्ता-लोकेश राठौर बने मास्टर ट्रेनर”



जांजगीर-चांपा कांग्रेस को मिली नई जिम्मेदारी, नागेंद्र गुप्ता और लोकेश राठौर बने मास्टर ट्रेनर

बिलासपुर में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में होंगे शामिल, जिले में मंडल से बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को देंगे प्रशिक्षण

जांजगीर-चांपा। संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रशिक्षण अभियान को आगे बढ़ाया है। इसी कड़ी में जांजगीर-चांपा जिला कांग्रेस के जिला महामंत्री नागेंद्र गुप्ता और जिला पंचायत सदस्य लोकेश राठौर का चयन मास्टर ट्रेनर के रूप में किया गया है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने के लिए चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। पहले जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों के लिए रायपुर में 10 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया था। इसके बाद अब जिलों से चयनित मास्टर ट्रेनरों के साथ ब्लॉक और नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों के लिए बिलासपुर में तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है।

10, 11 और 12 सितंबर को आयोजित होने वाले इस प्रशिक्षण शिविर में चयनित मास्टर ट्रेनरों के साथ ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शामिल होंगे। प्रशिक्षण के बाद मास्टर ट्रेनरों की जिम्मेदारी अपने-अपने जिलों में संगठन के निचले स्तर तक प्रशिक्षण पहुंचाने की होगी।

जांजगीर-चांपा जिले में नागेंद्र गुप्ता और लोकेश राठौर मंडल अध्यक्षों तथा बूथ अध्यक्षों को प्रशिक्षण देंगे। इसका उद्देश्य कांग्रेस संगठन की कार्यप्रणाली, संगठनात्मक गतिविधियों और कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर जमीनी स्तर पर बेहतर समन्वय तैयार करना है।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने दोनों चयनित मास्टर ट्रेनरों के साथ-साथ ब्लॉक कांग्रेस एवं नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों को निर्धारित तिथि और समय पर प्रशिक्षण शिविर में अनिवार्य रूप से शामिल होने के निर्देश दिए हैं।

राजेश अग्रवाल ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए प्रशिक्षण बेहद महत्वपूर्ण है। प्रशिक्षण का लाभ मंडल से लेकर बूथ स्तर तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं तक पहुंचना चाहिए, ताकि संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत किया जा सके।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles