18.9 C
New York
Tuesday, September 8, 2026

Buy now

spot_img

यूथ कांग्रेस चुनाव में गरमाया अकलतरा, बलबीर ढिल्लों का आरोप—“अकलतरा हमारा है, यहां सिर्फ हमारा चलेगा”

अमन छत्तीसगढ़ न्यूज़

धमकी और दबाव का आरोप, बोले—दोबारा धमकाया तो पुलिस में शिकायत; ऑडियो-वीडियो साक्ष्य संगठन को सौंपने की तैयारी

जांजगीर-चांपा। अकलतरा विधानसभा क्षेत्र में यूथ कांग्रेस चुनाव को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। यूथ कांग्रेस प्रत्याशी बलबीर सिंह ढिल्लों ने उन्हें और उनके समर्थकों को धमकी देने तथा चुनावी गतिविधियों से रोकने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है।

ढिल्लों का दावा है कि उन्हें कथित तौर पर कहा गया कि “अकलतरा हमारा है, यहां सिर्फ हमारा चलेगा।” उन्होंने कहा कि लंबे समय से संगठन के लिए काम कर रहे कार्यकर्ताओं को भी डराने-धमकाने का प्रयास किया जा रहा है।

बलबीर सिंह ढिल्लों ने चेतावनी दी कि दोबारा धमकी मिलने पर पुलिस में शिकायत की जाएगी। उन्होंने दावा किया कि कथित घटनाओं से जुड़े ऑडियो-वीडियो साक्ष्य उनके पास हैं, जिन्हें यूथ कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों के सामने रखा जाएगा।

वहीं, विधायक ब्यास कश्यप ने कहा कि चुनाव में किसी प्रत्याशी के पक्ष में रिश्तेदार या समर्थक का सहयोग करना लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है। उन्होंने यूथ कांग्रेस चुनाव को संगठन की निर्धारित प्रक्रिया के तहत निष्पक्ष तरीके से होने की बात कही।

अब सबकी नजरें ढिल्लों की प्रस्तावित शिकायत और साक्ष्यों पर हैं। शिकायत के बाद ही आरोपों की वास्तविकता और संगठन की कार्रवाई को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles