19.1 C
New York
Sunday, September 6, 2026

Buy now

spot_img

सोमा देवांगन गिरफ्तारी के बाद वीडियो कांड में नया ट्विस्ट, पिता ने खोले कई राज

अमन छत्तीसगढ़ न्यूज

Raipur रायपुर। महापौर मीनल चौबे को लेकर आपत्तिजनक शब्दों वाले वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले में सोमा देवांगन की गिरफ्तारी के बाद अब नया मोड़ सामने आया है। वीडियो बनाने वाले युवक के पिता ने एक वीडियो जारी कर मामले को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवक के पिता ने अपने वीडियो में मिरर छत्तीसगढ़ की सीमा देवांगन पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल नहीं करने की बात कही थी। उनका दावा है कि मना करने के बावजूद वीडियो को सार्वजनिक कर दिया गया।



पिता ने वीडियो जारी कर पूरे घटनाक्रम को लेकर अपना पक्ष रखा है। उनके आरोपों के बाद मामले में नई चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि, उनके द्वारा लगाए गए आरोपों की अभी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। गौरतलब है कि महापौर मीनल चौबे को लेकर आपत्तिजनक शब्दों वाले वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू की थी। पुलिस ने वीडियो बनाने वाले युवक और सोमा देवांगन के खिलाफ केस दर्ज किया था। सोमा देवांगन की गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक माहौल भी गरमा गया था।

Also Read – कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल! भूपेश बघेल को असम भेजा, सचिन पायलट को पंजाब की कमान; छत्तीसगढ़ में भी बदलाव



गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया था और कार्रवाई पर सवाल उठाए थे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच के दौरान वीडियो बनाने, वायरल करने और इससे जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, युवक के पिता के आरोपों के बाद मामले में नए पहलुओं की जांच की संभावना बढ़ गई है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles