Aman chhattisgarh news
चांपा। भारतीय जनता पार्टी मंडल चांपा एवं युवा मोर्चा द्वारा शहीद भगत सिंह चौक, चांपा में शहीदी दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित कर देश के अमर शहीदों को याद किया गया। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने एकत्र होकर शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।



कार्यक्रम में मुख्य रूप से भगत सिंह, सुखदेव थापर एवं शिवराम राजगुरु के बलिदान को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि इन महान क्रांतिकारियों ने अपने साहस और देशभक्ति से अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आवाज उठाई और देश के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति के नारे लगाए और शहीदों के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया। युवा मोर्चा के सदस्यों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली, जिन्होंने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम को सफल बनाया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि शहीदी दिवस हमें अपने कर्तव्यों का बोध कराता है और यह प्रेरणा देता है कि हम भी देश के प्रति अपने दायित्वों को समझें। शहीदों का बलिदान सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने एकजुट होकर देश के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की।
इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल चांपा मंडल अध्यक्ष संतोष थवाईत जी महामंत्री राम वल्लभ सोनी ,गोपीचंद बरेठ एवं उपाध्यक्ष श्री मंगल चंद देवांगन ,नरेंद्र ताम्रकार , भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष लव कुमार देवांगन महामंत्री प्रदीप यादव ,आदर्श पाण्डेय एवं भाजयुमो पूर्व अध्यक्ष रिंकू मोदी भाजयुमो जिला मंत्री देवव्रत देवांगन ,पार्षद संतोष ,भाजपा नगर मंत्री गौतम यादव ,बुनकर प्रकोष्ठ जिला सहसंयोजक संजय देवांगन , अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष विक्रांत बघेल ,जागेश्वर केशरवानी , जिला पदाधिकारी सत्या सोनी ,मनोज देवांगन ,सुधीर सोनी ,विकाश सोनी ,शैलेन्द्र देवांगन , उमेश चोबे , लक्ष्मी पटेल ,जयेश साहू ,अमर देवांगन , देवेश देवांगन,शुभम कंसारी, लाला देवांगन, सोमू कुम्हार ,आकाश कुमार निरंजन यादव ,व समस्त पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे


