21.7 C
New York
Wednesday, April 15, 2026

Buy now

spot_img

चांपा नगर में 27 मार्च को निकलेगी भव्य रामनवमी शोभा यात्रा

अमन छत्तीसगढ़ न्यूज़

चांपा। शहर में रामनवमी के पावन अवसर पर 27 मार्च 2026, शुक्रवार को भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह शोभा यात्रा शाम 4:00 बजे पलटन बाबा हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए पूरे शहर का भ्रमण करेगी।

आयोजन समिति के अनुसार, शोभा यात्रा में भगवान श्रीराम की आकर्षक झांकियां, भजन-कीर्तन, एवं श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में सहभागिता देखने को मिलेगी। नगरवासियों में इस आयोजन को लेकर विशेष उत्साह बना हुआ है।

शोभा यात्रा का समापन परशुराम चौक स्थित हनुमान मंदिर में किया जाएगा, जहां विधि-विधान से महाआरती सम्पन्न होगी। इसके पश्चात श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया जाएगा।

रामनवमी महोत्सव आयोजन समिति, चांपा नगर ने सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles