24.6 C
New York
Wednesday, April 15, 2026

Buy now

spot_img

चांपा में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

अमन छत्तीसगढ़ न्यूज़

चांपा। भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर मंडल चांपा एवं बूथ क्रमांक 48 एवं 70 के तत्वावधान में विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस बड़े ही उत्साह एवं हर्ष-उल्लास के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर में भाजपा का ध्वजारोहण किया गया। साथ ही संस्थापक युगपुरुष परम पूज्यनीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी एवं भारत माता के तैल चित्रों पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर मिष्ठान वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा, “सबका साथ, सबका विकास” एवं “अंत्योदय” के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि पार्टी ने दो सीटों से लेकर विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनने तक का लंबा सफर तय किया है और निरंतर देश सेवा को ही अपना प्रथम कर्तव्य माना है।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप नामदेव, महामंत्री गोपी चंद बरेठ, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष गणेश श्रीवास, पूर्व मंडल अध्यक्ष वरिष्ठ नंद कुमार देवांगन, मंडल उपाध्यक्ष नरेंद्र ताम्रकार, स्थापना दिवस संयोजक सुभाष शर्मा, बुनकर प्रकोष्ठ जिला सहसंयोजक संजय देवांगन, युवा मोर्चा पूर्व अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष एवं अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष बजरंग देवांगन सहित पार्षद संतोष देवांगन, महामंत्री प्रदीप यादव, नवीन सोनी, ईश्वर प्रसाद कुमार, शैलेन्द्र देवांगन, सुधीर सोनी, मनोज देवांगन, आकाश भोजवानी, दीपक देवांगन, नंद देवांगन, रिंकू वैष्णव, धर्मेंद्र देवांगन, जयदीप देवांगन, ननकी देवांगन, वेणु देवांगन एवं सोमू कुम्हार सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, युवा मोर्चा कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles