24.6 C
New York
Wednesday, April 15, 2026

Buy now

spot_img

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

अमन छत्तीसगढ़ न्यूज़

जांजगीर-चांपा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती कर शादी का झांसा देकर युवती से अनाचार करने वाले आरोपी को मुलमुला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता की पहचान वर्ष 2022 में इंस्टाग्राम के माध्यम से आरोपी अनिकेत तांडे (20 वर्ष), निवासी सोनादुला, थाना अकलतरा, जिला जांजगीर-चांपा से हुई थी। आरोपी ने स्वयं को एचडीएफसी बैंक का कर्मचारी बताकर पीड़िता एवं उसके परिजनों का विश्वास जीता और शादी का प्रस्ताव रखा। इसी दौरान शादी का झांसा देकर उसने पीड़िता के साथ अनाचार किया।

पीड़िता की शिकायत पर थाना मुलमुला में अपराध क्रमांक 116/2026 के तहत धारा 64 (2) (M), 69 बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को रायपुर के हीरापुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया। हिरासत में पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles