24.4 C
New York
Tuesday, June 2, 2026

Buy now

spot_img

छत्तीसगढ़ | छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला! अब मीसाबंदियों को हर महीने मिलेंगे 25 हजार रुपये, मेडिकल फैसिलिटी  भी मिलेगी

  अमन छत्तीसगढ़ न्यूज


छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला! अब मीसाबंदियों को हर महीने मिलेंगे 25 हजार रुपये, मेडिकल फैसिलिटी भी मिलेगी
CG News: छत्तीसगढ़ सरकार ने मीसाबंदियों के लिए बड़ा फैसला लिया है. लोकतंत्र सेनानी सम्मान अधिनियम में संशोधन किया है. इससे पात्रता के दायरे में विस्तार हुआ है. अब हर महीने 25 हजार रुपये की सम्मान राशि दी जाएगी.




छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, मीसाबंदियों को हर महीने मिलेंगे 25 हजार रुपये

CG News: छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. अब मीसाबंदियों को हर महीने 25 हजार रुपये की सम्मान राशि दी जाएगी. इसके लिए सरकार ने लोकतंत्र सेनानी सम्मान अधिनियम में संशोधन किया है. इससे पात्रता के दायरे में विस्तार हुआ है. इसके साथ ही मीसाबंदियों को राशि के साथ-साथ स्वतंत्रता सेनानियों के समान मेडिकल फैसिलिटी भी मिलेगी.

90 दिनों के अंदर पेश करने होंगे दस्तावेज
संशोधित अधिनियम की नोटिफिकेशन में साफ तौर पर कहा गया है कि योजना से बाहर आए लोकतंत्र सेनानियों को 90 दिनों के अंदर दस्तावेज पेश करने होंगे. सम्मान राशि पाने के लिए जिला मजिस्ट्रेट के पास आवेदन देना होगा. आवेदन के साथ जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी प्रमाण पत्र होना चाहिए. जिला स्तरीय समिति आवेदनों का परीक्षण करेगी. इस कमेटी की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री करेंगे.

किसे कितनी राशि दी जाएगी?
आपातकाल के समय जेल में रहने वाले मीसाबंदियों के साथ-साथ थानों में निरुद्ध किए जाने वाले मीसाबंदियों को सम्मान राशि दी जाएगी.
इन मीसाबंदियों को स्वतंत्रता सेनानियों के समान चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी.
एक महीने तक जेल या थाने में निरुद्ध वाले मीसाबंदियों को 8 हजार रुपये प्रति माह दिया जाएगा.
1 से 5 माह तक थाने में निरुद्ध और जेल में रहने वाले मीसाबंदियों को हर महीने 15 हजार रुपये दिया जाएगा.
ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ पावर ट्रांसमिशन लाएगी IPO, प्रदेश की पहली सरकारी कंपनी होगी, शेयर मार्केट से पूंजी जुटाने की तैयारी

पांच महीने से अधिक समय तक जेल या थानों में निरुद्ध रहने वाले मीसाबंदियों को 25 हजार रुपये प्रति माह मिलेगा.
नए नियमों के मुताबिक अंत्येष्टि के लिए मीसाबंदियों के परिवार को आर्थिक मदद के तौर पर 25 हजार रुपये दिए जाएंगे.

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles