24.4 C
New York
Tuesday, June 2, 2026

Buy now

spot_img

CG News: शादी से मना करने पर युवती के पिता को मारा चाकू, सरनेम बदलकर भेजा था प्रपोजल

Aman Chhattisgarh News


CG News: आरोपी ने घर के पास स्थित गैरेज में बाइक को बनवाते समय युवती के पिता पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया. इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए.



CG News: बिलासपुर से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. शहर में शादी का प्रपोजल ठुकराने से नाराज एक युवक ने युवती के पिता पर चाकू से हमला कर दिया. आरोपी ने घर के पास स्थित गैरेज में बाइक को बनवाते समय युवती के पिता पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया. इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए.

युवक ने बदला लेने के लिए किया हमला
चाकू से हमले की पूरी वारदात गैरेज में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. वारदात के बाद युवक मौके से फरार हो गया. वहीं, युवती के घायल पिता को इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती किया गया. जांच में सामने आया कि आरोपी ने सरनेम बदलकर रिश्‍ते की बाती की युवती से चलाई थी.

मामले में इस बाती की भनक जब लड़की वालों को लगी तो उन्‍होंने रिश्‍ते से साफ इनकार कर दिया. ऐसे में नाराज युवक ने बदला लेने का मन बना लिया था और सोमवार को मौका देख कर युवती के पिता पर हमला कर दिया इस हमले में उसने युवती के पिता पर 6 वार किए. हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है.

सरनेम बदलकर की बातचीत
जानकारी के मुताबिक, युवक का नाम साहिल मरावी है, जो कुदुदंड पानी की टंकी के पास का रहने वाला है. वो सिविल लाइन में रहने वाली एक युवती से शादी करना चाहता था. आरोप है कि उसने शुरूआत में खुद को साहिल मानिकपुरी बताया था और मोहितदास मानिकपुरी के परिवार से संपर्क किया. इसके बाद शादी की बातचीत शुरू हो गई.

बाद में परिवार को कुछ दिनों में उसके असली सरनेम मरावी का पता चला, जिसके बाद युवती के परिजनों ने रिश्‍ता करने से इनकार कर दिया. मामले में युवती के परिजनों का आरोप है कि रिश्‍ता टूटने के बाद से ही साहिल लगातार युवती और उसके परिवार पर शादी को लेकर दबाव बना रहा था. युवक की हरकतों से परेशान होकर परिवार ने किराए का मकान छोड़कर दूसरी जगह शिफ्ट होने की तैयारी शुरू कर दी थी.

युवक ने गैरेज में घुसकर कर दिया हमला
सोमवार के दिन युवक ने सुबह करीब 11 बजे युवती के पिता मोहितदास मानिकपुरी के घर के पास बने गैरेज में अपनी बाइक बनवाने के लिए डाल दी. इस दौरान साहिल वहां चाकू लेकर पहुंचा और उसने युवती के पिता पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. आरोपी ने मोहितदास के सीने में और पीठ में कई वार किए, जिससे वे गंभीर घायल हो गए. घटना के बाद वहां मौजूद लोगों ने उन्‍हें सिम्‍स अस्‍पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है.

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles