Aman Chhattisgarh News
रायपुर। CG Youth Congress Elections छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष चुनाव के परिणाम से पहले बड़ा सियासी घटनाक्रम सामने आया है। प्रदेश उपाध्यक्ष पद के लिए हनी परमीत बग्गा निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। अल्पसंख्यक कोटे से प्रत्याशी गुलजेब अहमद का नामांकन निरस्त होने के बाद बग्गा के निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ हुआ।इतिहास किताबें खोजें

CG Youth Congress Elections हनी परमीत बग्गा को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खेमे के करीबी के तौर पर देखा जाता है। ऐसे में उनका निर्विरोध प्रदेश उपाध्यक्ष चुना जाना युवा कांग्रेस के भीतर महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम माना जा रहा है। इधर प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए चुनावी मुकाबला जारी है। इस पद के लिए 18 प्रत्याशी मैदान में हैं और अब सभी की नजरें चुनाव परिणाम पर टिकी हैं। प्रदेश अध्यक्ष के नतीजे आने के बाद युवा कांग्रेस के नए नेतृत्व की तस्वीर साफ होगी।


