CG Train News: चौथी रेल लाइन का कार्य शुरू, ट्रेनों के पहिए थमने से यात्रियों को होगी परेशानी…

0
298
CG Train News: 

CG Train News: जांजगीर-चांपा जिले के बिलासपुर से झारसगुड़ा तक चौथी रेल लाइन बिछाने का काम चल रहा है। इसके लिए अब रेलवे के द्वारा नॉन इंटरलॉकिंग की शुरूआत कर दी है।

CG Train News: 

CG Train News: चौथी रेल लाइन का कार्य शुरू

CG Train News: छत्तीसगढ़ ने जांजगीर-चांपा जिले के बिलासपुर से झारसगुड़ा तक चौथी रेल लाइन बिछाने का काम चल रहा है। इसके लिए अब रेलवे के द्वारा नॉन इंटरलॉकिंग की शुरूआत कर दी है। इसके लिए अगस्त माह में यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। रायगढ़ रेलवे स्टेशन को चौथी लाइन से जोड़ने के लिए नान इंटरलाकिंग कार्य 31 अगस्त से 15 सितबर तक करने का काम होगा। इसके लिए 30 ट्रेनों को रद्द किया गया है।

CG Train News: इसी तरह दर्जनभर गाड़ियां परिवर्तित मार्ग से होकर चलेंगी। अगस्त और सितंबर माह में कई प्रमुख तीज-त्योहार हैं। हरतालिका तीज, गणेशोत्सव जैसे कई पर्व होंगे। ऐसे में यात्रियों ट्रेनों के पहिए थमने से परेशानी होगी। चौथी लाइन जांजगीर-चांपा जिले से भी होकर गुजर रही है। वर्तमान में जांजगीर-नैला रेलवे स्टेशन से लेकर नहरिया बाबा मंदिर मार्ग के सामने लाइन बिछाने का काम चल रहा है, लेकिन काम की रतार काफी धीमी है। यही हाल अमृत भारत योजना का भी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here