24 C
New York
Friday, April 17, 2026

Buy now

spot_img

इन्फ्लुएंसर बाबू खेमानी गिरफ्तार: IPL सट्टा रैकेट का मास्टरमाइंड मुंबई से पकड़ा गया

Babu Khemani Arrested: ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट के खिलाफ चल रही कार्रवाई में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इन्फ्लुएंसर और कथित सट्टा नेटवर्क के मास्टरमाइंड बाबू खेमानी को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोप है कि वह IPL मैचों पर बड़े स्तर पर सट्टा खिलवाने वाले गिरोह का संचालन कर रहा था।

पुलिस के अनुसार, बाबू खेमानी ने “3 STUMPS” नाम की एक ऑनलाइन वेबसाइट तैयार कर रखी थी, जिसके जरिए वह लोगों को जोड़कर मैचों पर सट्टा लगवाता था। यह पूरा नेटवर्क कुख्यात महादेव सट्टा सिंडिकेट की तर्ज पर चलाया जा रहा था, जिसमें डिजिटल प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर हजारों लोगों को जोड़ा गया।

जानकारी के मुताबिक, 13 अप्रैल को इस मामले में गंज थाना में FIR दर्ज की गई थी। इसके बाद से पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी थी। तकनीकी साक्ष्यों और लोकेशन ट्रैकिंग के आधार पर आखिरकार उसे मुंबई से गिरफ्तार कर लिया गया।

सूत्रों का कहना है कि इस रैकेट के जरिए करोड़ों रुपये के लेन-देन की आशंका है। पुलिस अब बाबू खेमानी से पूछताछ कर रही है, जिससे इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस सिंडिकेट के तार किन-किन राज्यों और शहरों तक फैले हुए हैं, और इसमें कौन-कौन से अन्य इन्फ्लुएंसर या एजेंट शामिल हैं।

खबर में अपडेट जारी है…

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles