24.6 C
New York
Wednesday, April 15, 2026

Buy now

spot_img

Mahtari Vandan Yojana: 68 लाख महिलाओं को मिलेगा लाभ, आज महतारी वंदन की 24वीं किस्त जारी करेंगे CM साय

छत्तीसगढ़ के 68 लाख से ज्यादा महिलाओं का इंतजार खत्म होने वाला है. आज यानि 30 जनवरी को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय नारायणपुर के दौरे पर रहेंगे.

Mahtari Vandan Yojana: छत्तीसगढ़ के 68 लाख से ज्यादा महिलाओं का इंतजार खत्म होने वाला है. आज यानी 30 जनवरी को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय नारायणपुर के दौरे पर रहेंगे. यहां राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन होगा. इसमें सीएम साय महतारी वंदन योजना की 24वीं किस्त की राशि जारी करेंगे.

641 करोड़ 34 लाख रुपये की राशि का होगा ट्रांसफर

आज मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वकांक्षी महतारी वंदन योजना की 24वीं किस्त की राशि जारी करेंगे. करीब 68.47 लाख महिलाओं को ये 641 करोड़ 34 लाख रुपये की राशि ट्रांसफर की जाएगी. ये धनराशि महिलाओं के सीधे खाते में जाएगी. इसका लाभार्थी महिलाओं का बेसब्री से इंतजार था. इस योजना के तहत महिलाओं के खाते में एक हजार रुपये की राशि ट्रांसफर की जाती है.

पैसे पहुंचे या नहीं? ऐसे करें चेक

महतारी वंदन योजना की किस्त जारी होने पर लाभार्थी महिलाओं के एकाउंट में पैसे पहुंचने पर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज का अलर्ट जाता है. लेकिन अगर किसी कारण से आपके पास मैसेज नहीं आता है तो आप ऑनलाइन भी इसे चेक कर सकते हैं. जिसके आसान स्टेप्स नीचे दिए गए हैं.

  • महतारी वंदन योजना के आधिकारिक पोर्टल mahtarivandan.cgstate.gov.in पर जाएं.
  • अब यहां ‘आवेदन एवं भुगतान स्थिति’ पर क्लिक करें.
  • अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर डालकर अपने अकाउंट की जानकारी चेक कर सकते हैं.
  • इसके अलावा लाभार्थी महतारी वंदन योजना मोबाइल ऐप पर भी जाकर राशि चेक कर सकते हैं.

महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए योजना की शुरुआत

छत्तीसगढ़ सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से महतारी वंदन योजना की शुरुआत की थी. इसका शुभारंभ एक मार्च 2024 को किया गया था. कोई भी महिला जो 21 साल से ज्यादा है और विवाहित है. वो इस योजना का लाभ ले सकती है. 24वीं किस्त जारी होने के बाद अब तक इस योजना के तहत सरकार की कुल वितरण राशि 15 हजार 595.77 करोड़ रुपये हो जाएगी.

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles