अमन छत्तीसगढ़ न्यूज़
जांजगीर-चांपा जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पहले मामले में नगारीडीह निवासी निलेश भैना पर नाबालिग बालिका की फोटो और वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल कर उसे बदनाम करने तथा उसके परिजनों को धमकाने का आरोप है। पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।वहीं दूसरे मामले में जोगीडीपा निवासी शुभम दास पर आधी रात एक युवती के घर में घुसकर छेड़छाड़ करने का आरोप है। बताया गया कि युवती के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया था। शिकायत के बाद जांच के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध करने वालों पर लगातार कार्रवाई जारी है।


