-4.4 C
New York
Tuesday, December 9, 2025

Buy now

spot_img

धन धन श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व : चाम्पा में निकला भव्य नगर कीर्तन, गूंजा “वाहेगुरु” का नाम

चाम्पा। गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व के अवसर पर बुधवार को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, चाम्पा द्वारा नगर में भव्य नगर कीर्तन (शोभायात्रा) का आयोजन किया गया। नगर कीर्तन की शुरुआत सोझी घाट गुरुद्वारा साहिब से की गई, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बरपाली चौक स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में पहुंचकर संपन्न हुआ। पूरे मार्ग में “वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा।

नगर कीर्तन में निहंग सिंहों की जत्थेबंदी, पंज प्यारे, और सुसज्जित झांकियां मुख्य आकर्षण रहीं। शोभायात्रा के दौरान गुरु बाणी का गायन, कीर्तन, तथा शबद-संकीर्तन से नगर के लोग मंत्रमुग्ध हो गए। श्रद्धालु मार्गभर फूलों की वर्षा करते रहे, वहीं गुरु के लंगर से सबको प्रसाद वितरित किया गया।

गुरुद्वारा परिसर में समापन उपरांत गुरु का अटूट लंगर आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर गुरु का आशीर्वाद प्राप्त किया।

गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि गुरुवार, 06 नवम्बर 2025 को सुबह 11:00 बजे से विशेष दीवान एवं कीर्तन दरबार का आयोजन किया जाएगा। दोपहर 12:30 बजे से गुरु का अटूट लंगर रखा गया है।

समिति ने सभी श्रद्धालुओं, प्रेमी संगत और नगरवासियों से बड़ी संख्या में शामिल होकर गुरु घर की खुशियां प्राप्त करने की अपील की है।

स्थान गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, बरपाली चौक, चाम्पा

आयोजक: गुरुद्वारा प्रबंधक समिति, गुरु सिंह सभा, चाम्पा

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles