21.7 C
New York
Wednesday, April 15, 2026

Buy now

spot_img

किसानों एवं आम जनता के हित में ऐतिहासिक बजट – रवि पाण्डेय

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्तमंत्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत बजट को लेकर प्रदेश में विभिन्न वर्गों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता किसान नेता रवि पाण्डेय ने बजट का स्वागत करते हुए इसे किसानों के हित में ऐतिहासिक और दूरदर्शी बजट बताया है।

रवि पाण्डेय ने कहा कि इस बजट में कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने, किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने सिंचाई, कृषि अधोसंरचना, समर्थन मूल्य व्यवस्था और कृषि आधारित उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए प्रभावी प्रावधान किए हैं, जिससे किसानों को सीधे लाभ मिलेगा।

उन्होंने आगे कहा कि यह बजट गांव, गरीब और किसान को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है। इससे खेती को लाभकारी बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे और युवाओं को कृषि क्षेत्र में स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे।

रवि पाण्डेय ने विश्वास जताया कि यह बजट प्रदेश के किसानों के लिए नई उम्मीद लेकर आया है और आने वाले समय में इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles