23 C
New York
Thursday, May 28, 2026

Buy now

spot_img

Vijay Sharma on Bhupesh Baghel: भूपेश पर भड़के गृहमंत्री विजय शर्मा, पूछा, ‘मेरे ऊपर भी आर्म्स एक्ट लगाया था, मेरे हाथ में तब कौन सा हथियार था?’.. पुलिस को धमकी पर भी मिला जवाब


Home Minister Vijay Sharma on Bhupesh Baghel: गृहमंत्री विजय शर्मा ने भूपेश बघेल के बयान पर पलटवार करते हुए पुलिस धमकी और आर्म्स एक्ट मुद्दा उठाया।


Vijay Sharma on Bhupesh Baghel: भूपेश पर भड़के गृहमंत्री विजय शर्मा, पूछा, ‘मेरे ऊपर भी आर्म्स एक्ट लगाया था, मेरे हाथ में तब कौन सा हथियार था?’.. पुलिस को धमकी पर भी मिला जवाब

विजय शर्मा ने भूपेश बघेल के बयान पर तीखा हमला बोला।
गृहमंत्री ने पूछा, उनके हाथ में कौन सा हथियार था?
कांग्रेस के धरने को लेकर सूरजपुर में सियासी घमासान तेज हुआ।


रायपुर: प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेता इन दिनों सूरजपुर में डेरा डाले हुए हैं। कांग्रेस नेताओं के खिलाफ हुई कानूनी कार्रवाई के विरोध में पूर्व सीएम भूपेश बघेल, पीसीसी चीफ दीपक बैज और पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। (Vijay Sharma on Bhupesh Baghel) इस विरोध प्रदर्शन के दौरान कल यानी मंगलवार को भूपेश बघेल ने पुलिस प्रशासन पर आंखें तरेरी थीं। उन्होंने धमकी भरे लहजे में कहा था कि, सरकारें आती-जाती हैं। उन्हें यह याद रखना चाहिए। प्रदेश कांग्रेस ने चूड़ियां नहीं पहन रखी हैं।



गृहमंत्री ने पूछा ‘मेरे हाथ में कौन सा हथियार था?’
वहीं पूर्व सीएम के इस बयान पर प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा ने भूपेश बघेल पर तीखा पलटवार किया है। विजय शर्मा ने सूरजपुर में जारी प्रदर्शन के संदर्भ में पूछा कि, कवर्धा में उन पर आर्म्स एक्ट लगाया गया था। यह बता दें कौन सा हथियार उनके हाथ में था? गृहमंत्री शर्मा ने कहा है कि, जिस मामले को लेकर कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है, उस पर पुलिस जांच करेगी, कोर्ट का फैसला आएगा।


वहीं भूपेश बघेल की धमकी पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि, पुलिस पर दबाव बनाने वे यह धमकी दे रहे हैं। अगर ऐसी धमकी देंगे तो उनकी सरकार कभी नहीं आएगी। (Vijay Sharma on Bhupesh Baghel) आप दादागिरी करेंगे, पुलिस को धमकाएंगे, ऐसे नहीं चलेगा। वह प्रदेश के सीएम रहे हैं, इतना तो समझना चाहिए। गृहमंत्री ने पूछा कि, क्या उनके कहने पर पुलिस धारा लगाएगी और धारा हटाएगी?


वही केदार कश्यप बोले, भूपेश का बयान, महिलाओं का अपमान
बघेल की इस धमकी पर मंत्री केदार कश्यप ने भी निशाना साधते हुए कहा कि, ये बयान अहिल्याबाई, रानी लक्ष्मीबाई जैसी वीरांगनाओं का अपमान है। कांग्रेस हमेशा नारी को अबला रूप में देखना चाहती है, इसलिए हमेशा महिलाओं को आगे बढ़ने से रोका है। मंत्री कश्यप ने कहा कि, इनके लिए सिर्फ प्रियंका और सोनिया गांधी ही सम्माननीय हैं। देश की बाकी महिलाओं के लिए इनके मन में कोई सम्मान नहीं है।

‘गीदड़ भभकी न दें कांग्रेस’ : रामविचार नेताम


इसी तरह प्रदेश के कृषि मंत्री ने भी भूपेश बघेल पर निशाना साधा है। पुलिस को दी गई धमकी पर मंत्री रामविचार नेताम ने चुनौती पेश करते हुए कहा कि, तो आए ना, मैदान भी खाली है। बीजेपी इस तरह की गीदड़ भभकी पहले से देख चुकी। (Vijay Sharma on Bhupesh Baghel) ऐसी भभकी देखते हुए हम यहां तक पहुंचे हैं। कांग्रेस और उनके नेता मुंगेरीलाल के सपने देखना छोड़ें। वे संविधान के अनुरूप व्यवहार करें तो अच्छा रहेगा।



जानें क्या है पूरा विवाद?
बता दें कि, नगर पंचायत शिवनंदनपुर में पहली बार 1 जून को चुनाव हो रहा है। इसी चुनावी माहौल के बीच प्रचार-प्रसार के दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच विवाद की स्थिति बन गई थी। भाजपा पदाधिकारी की शिकायत पर विश्रामपुर पुलिस ने कांग्रेस के एक पदाधिकारी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। इसी कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस पार्टी पिछले दो दिनों से थाना परिसर के सामने धरना प्रदर्शन कर रही है और एफआईआर वापस लेने की मांग कर रही है।




सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
प्रश्न 1:  Q1. विजय शर्मा ने भूपेश बघेल पर क्या सवाल उठाया?
उत्तर:  उत्तर: उन्होंने पूछा कि कवर्धा मामले में उनके हाथ में कौन सा हथियार था।

प्रश्न 2:  Q2. कांग्रेस सूरजपुर में धरना क्यों दे रही है?
उत्तर:  उत्तर: कांग्रेस नेता पर दर्ज आर्म्स एक्ट FIR वापस लेने की मांग को लेकर धरना जारी है।

प्रश्न 3:  Q3. भूपेश बघेल के बयान पर बीजेपी ने क्या प्रतिक्रिया दी?
उत्तर:  उत्तर: बीजेपी नेताओं ने बयान को पुलिस पर दबाव और धमकी बताकर तीखा विरोध किया ।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles