16.2 C
New York
Monday, June 1, 2026

Buy now

spot_img

हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया ने देशभर के 101 पत्रकारों को किया डिजिटल सम्मान से सम्मानित

नई दिल्ली। हिन्दी पत्रकारिता दिवस (30 मई) के अवसर पर जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया (रजि.) द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी देशभर के 101 चयनित पत्रकारों को डिजिटल सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन पत्रकारों को प्रदान किया गया जिन्होंने निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनपक्षधर पत्रकारिता के साथ-साथ पत्रकारों के हितों एवं उनकी समस्याओं से जुड़े मुद्दों को अपने सम्मानित समाचार पत्र, चैनल एवं पोर्टल के माध्यम से प्रमुखता से उठाया।

हिन्दी पत्रकारिता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित वर्चुअल बैठक के दौरान कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनुराग सक्सेना ने बताया कि यह संगठन का सातवां सम्मान समारोह है। उन्होंने कहा कि जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया लगातार देशभर में बेदाग एवं निष्पक्ष पत्रकारिता को प्रोत्साहित करने का कार्य कर रही है। संस्था का उद्देश्य पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा करना तथा पत्रकारिता के मूल्यों को सशक्त बनाना है।

डॉ. सक्सेना ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ हैं और उनकी कलम समाज की आवाज है। संस्था का संदेश है – **“आपकी कलम समाज की आवाज है, हमारा सम्मान आपके साथ है।”** उन्होंने सभी पत्रकारों से इस अभियान से जुड़कर पत्रकारिता को और अधिक सशक्त, जिम्मेदार एवं जनहितकारी बनाने की अपील की।

संगठन के पदाधिकारियों के अनुसार यह सम्मान केवल एक प्रमाण-पत्र नहीं बल्कि पत्रकारों के संघर्ष, समर्पण और समाज के प्रति उनके योगदान का सम्मान है। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनुराग सक्सेना ने बताया कि बेदाग पत्रकारिता के साथ-साथ पत्रकारों के हितार्थ एवं उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाने वाले देशभर के जिन पत्रकारों को इस वर्ष डिजिटल सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया, उनमें रमेश प्रसाद सोनी (समाचार भारत ई-पेपर, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश), सचिन मलिक (टच विद वर्ल्ड, दिल्ली), अरुण कुमार तिवारी (दैनिक आज, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश), हिमांशु राय (हिन्दुस्तान संदेश, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश), एम.डी. कादिर राणा (हिन्दुस्तान अठारह, पटना, बिहार), अकबर इमाम (पटना, बिहार), उमेश पासवान (यूबीसी 24 न्यूज, दुर्ग, छत्तीसगढ़), राजू चारण (स्वतंत्र वरिष्ठ पत्रकार, बाड़मेर, राजस्थान), श्याम सुंदर (भारतीय सहारा, मथुरा, उत्तर प्रदेश), सुशील चौधरी (खबर इंडिया, मथुरा, उत्तर प्रदेश), मनोहर लाल पंवार (दैनिक खबर मारवाड़, बालोतरा, राजस्थान), आदित्य भारद्वाज (जेद्रा न्यूज, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश), मोहम्मद फैजान (दैनिक बुलंद मंजिल, बिजनौर, उत्तर प्रदेश), धर्मेन्द्र (इंडिया 24 न्यूज, मथुरा, उत्तर प्रदेश), डिग्री लाल सिदार (दैनिक आज की पहल, रायगढ़, छत्तीसगढ़), डॉ. राकेश वशिष्ठ (राजस्थान दर्पण, जोधपुर, राजस्थान), नवीन कुमार (इंडियन पंच, साहिबगंज, झारखंड), अजय कुमार त्रिपाठी (भारतीय सहारा, मथुरा, उत्तर प्रदेश), हनीस शेख (रायल पत्रिका, करौली, राजस्थान), दिनेश प्रजापत (दिशा संदेश, जयपुर, राजस्थान), सुभाष चंद्र विश्वकर्मा (अवधदूत, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश), महेंद्र सिंह लहरिया (वंदे भारत न्यूज, मुरैना, मध्यप्रदेश), रामानंद मिश्रा (कृति भूमि, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश), रूद्र प्रताप सिंह (दैनिक हिन्दुस्तान, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश), संजीव कुमार बाबा (तानपुरा टाइम्स, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश), निहाल सिंह (खबर वाला, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश), स्वंयम शाही (पूर्वांचल न्यूज, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश), संजय कुमार सिंह (साध्य दैनिक, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश), अमन प्रीत सिंह भाटिया (अमन छत्तीसगढ़ न्यूज, जांजगीर, छत्तीसगढ़), राजेंद्र कुमार (लोकतंत्र की शान, करनाल, हरियाणा), दिव्यांशु कुमार (पीआर न्यूज, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश), रजनीश कुमार सिंह (द पायनियर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश), ललित शुक्ला (स्कॉलर टाइम्स, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश), संजय कुमार तिवारी (अमृत प्रभात, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश), सत्य नारायण गुप्ता (केसरिया हिन्दुस्तान, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश), रविन्द्र कुमार (कुलगांव टाइम्स, भुवनेश्वर, ओड़िशा), सैय्यद जाहिद (यूपी पुलिस मॉनीटर, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश), मान बहादुर सिंह (राज्य का भविष्य, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश), प्रीत लाल कुर्रे (सृजन भूमि, छत्तीसगढ़), संतोष कुमार (सत्ता संकेत, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश), दिनेश कुमार तिवारी (परमार्थ आवाज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश), अंशिका ओझा (कोषांग पत्रिका, रांची, झारखंड), हरी शंकर पाराशर (सत्यार्थ न्यूज, कटनी, मध्यप्रदेश), राकेश चावला (पंजाब एक्सप्रेस न्यूज, जालंधर, पंजाब), अशोक कुमार झा (पीएसए न्यूज, रांची, झारखंड), रविन्द्र कुशवाहा (चौथा संसार, हरदा, मध्यप्रदेश), मुईन अख्तर खान (हरदा, मध्यप्रदेश), आनंद किशोर (बिहार झारखंड न्यूज, जमशेदपुर, झारखंड), विजय कुमार कपूर (वीएसीसी 24 न्यूज, चंडीगढ़), मृगांक शेखरानंद आनंद (हर्ष नगर, कानपुर), वेणीराम उनियाल (उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड), अजय सिंह राजपूत (बीएमपी 24 न्यूज, नर्मदापुरम, मध्यप्रदेश), संकल्प नैब (टाइम्स ऑफ इंडिया, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश), विनती आनंद (आज तक, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश), तस्मिया सिरतुल्ला बेग (स्वतंत्र पत्रकार, चंद्रपुर, महाराष्ट्र), अमीना माजिद (आवाज द वॉइस, दिल्ली), रुबा अंसारी (रिपोर्टर मैडम, दिल्ली), हारुन नसीम (दैनिक जागरण, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश), चांदनी अहमद (द खबर जंक्शन, रायबरेली, उत्तर प्रदेश), अब्बास जैदी (दैनिक पश्चिमांचल दर्शन, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश), रवीश मेहदी आब्दी (एक्सप्रेस न्यूज भारत, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश), आरिफ मलिक (पब्लिक फैसला न्यूज, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश), अबरार त्यागी (एक्सप्रेस न्यूज भारत, जयपुर, राजस्थान), असगर आलम (कंज्यूमर बुलेटिन, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश), इसरार त्यागी (एक्सप्रेस न्यूज भारत, देहरादून, उत्तराखंड), तामीर हसन (न्यूज आवर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश), सैयद जफ़रुल हसन (न्यूज आवर, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश), विकास कपिल पंडित (टीवी नाइन नेटवर्क, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश), सुशील कपिल (डीपीडी न्यूज, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश), नदीम निजामी (दैनिक शाह टाइम्स, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश), काजी शाहिद अहमद (मीडिया फॉर यू, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश), महफूज हसन (के न्यूज, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश), फिरोज खान (स्पष्ट आवाज, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश), आशुतोष खरे (अमर उजाला, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश), इस्माइल खान (सी न्यूज, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश), वृजेंद्र सिंह (विश्व विजेता टाइम्स, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश), रशीद अहमद (उदन्त मार्तण्ड, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश), सुधीर जायसवाल (भारत समाचार, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश), अयूब अतीक (पी न्यूज पोर्टल, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश), गौरव श्रीवास्तव (बृज विमला वाणी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश), सलमान खान (न्यूज नेशन 81, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश), आकाश ओझा (नवीन भारत, लखनऊ, उत्तर प्रदेश), वरुण रस्तोगी (कल्कि न्यूज, नोएडा, उत्तर प्रदेश), संतोष प्रसाद तिवारी (आरपीकेपी न्यूज, कटनी, मध्यप्रदेश), कमला कांत दुबे (सन्मार्ग, रोहतास, बिहार), डॉ. दीन दयाल साहू (हरिभूमि, रायपुर, छत्तीसगढ़), नीरज तिवारी (पंजाब केसरी, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश), कुमार पार्थसारथी (नवभारत टाइम्स, मुंबई, महाराष्ट्र), संजय प्रसाद शाह (न्यूज इंडिया 24×7, शिवसागर, असम), ओम प्रकाश द्विवेदी (लाइव 24, सूरत, गुजरात), बाबू लाल नागा (भारत अपडेट, जयपुर, राजस्थान), राज लूनिया (स्वतंत्र समय, रतलाम, मध्यप्रदेश), हारून खान (इंडिया रिपब्लिक, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश), आशीष कुमार मिश्र (विधिक सलाहकार, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश), कपिल यादव (खुसरो मेल, बरेली, उत्तर प्रदेश), सचिन सिंह (एएनबी न्यूज, हापुड़, उत्तर प्रदेश), दीपू वर्मा (प्रकाश कुंज, धौलपुर, राजस्थान), गणेश प्रसाद द्विवेदी (भारत मंजरी, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश), सुनील वर्मा (धरातल न्यूज, शाजापुर, मध्यप्रदेश) तथा वीरेंद्र कुमार (बरेली, उत्तर प्रदेश) सहित कुल 101 पत्रकारों को डिजिटल सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के समापन पर सभी सम्मानित पत्रकारों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन ने विश्वास व्यक्त किया कि ये पत्रकार भविष्य में भी निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता के माध्यम से समाज और लोकतंत्र को सशक्त बनाने का कार्य करते रहेंगे।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles