30.5 C
New York
Thursday, June 4, 2026

Buy now

spot_img

थाने में बवाल, भाजयुमो अध्यक्ष एवं भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य से गाली-गलौज और धक्का मुक्की का आरोप, आधी रात दर्ज हुआ अपराध!

Aman Chhattisgarh News



चांपा। शहर की राजनीति और पुलिस महकमे में उस समय हलचल मच गई जब भाजयुमो नगर मंडल अध्यक्ष लव देवांगन अपने साथी भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिविजय सिंह के साथ आपसी  समझौते के लिये,थाना पहुंचे थे। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि थाना चौक निवासी मन्नू चौहान, सहस राय चौहान, विष्णु चौहान एवं करण चौहान ने थाना परिसर में लव देवांगन के साथ गाली-गलौज, धक्का-मुक्की और मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

शिकायत के अनुसार, लव देवांगन एक महिला की सहायता के सिलसिले में आपसी  समझौते के लिये,अपने साथी के साथ चांपा थाना पहुंचे थे। आरोप है कि इसी दौरान कुछ लोगों ने थाना परिसर में ही उनके साथ अभद्र व्यवहार किया, धक्का-मुक्की की और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। मामले में कई लोगों के नाम सामने आए हैं, जिनकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।

जमीन विवाद से शुरू हुआ विवाद, पहुंचा राजनीति के गलियारों तक!

विश्वस्त सूत्रों की मानें तो विवाद की जड़ थाना चौक क्षेत्र के पास स्थित एक पुराने जमीन विवाद से जुड़ी बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच चल रहे लेन-देन और विवाद को सुलझाने की कोशिश के दौरान मामला इतना बढ़ गया कि बात थाने तक पहुंच गई।

एफआईआर में भाजपा का भी जिक्र

मामले को और अधिक राजनीतिक रंग तब मिला जब शिकायत में देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणियों का भी उल्लेख किया गया। इससे स्थानीय राजनीतिक माहौल गरमा गया है और संगठन के पदाधिकारियों की नजर अब इस पूरे घटनाक्रम पर टिकी हुई है।

आरोपी फरार, पुलिस की तलाश जारी

पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर अपराध दर्ज कर लिया गया है। घटना के बाद से आरोपी पक्ष के कुछ लोग फरार बताए जा रहे हैं और उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

बड़ा सवाल

क्या एक निजी विवाद अब राजनीतिक  रूप ले रहा है?
क्या थाना परिसर में हुई कथित घटना आने वाले दिनों में और बड़ा मुद्दा बनेगी?
और सबसे अहम—आरोपी पुलिस की गिरफ्त में कब तक आएंगे?

चांपा की इस हाई-प्रोफाइल घटना पर अब सबकी नजरें टिकी हैं।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles