👉 पूरी खबर और कार्रवाई की तस्वीरें देखने के लिए लिंक खोलें
अमन छत्तीसगढ़ न्यूज


चांपा में अतिक्रमण के खिलाफ रेलवे प्रशासन का बड़ा एक्शन, निर्माण को बुलडोजर से तोड़ा गया — 10 सितंबर को फिर होगी कार्रवाई!
चांपा। शहर में बढ़ते अतिक्रमण को लेकर अब नगर प्रशासन के साथ-साथ रेलवे प्रशासन भी सख्त नजर आ रहा है। शनिवार, 5 सितंबर को रेलवे क्षेत्र में अचानक हुई कार्रवाई से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। रेलवे प्रशासन की टीम ने अंडरब्रिज के पास किए जा रहे कथित अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला दिया।


बताया जा रहा है कि चांपा से भोजपुर मार्ग की ओर जाने वाले अंडरब्रिज से बाहर निकलते ही रेलवे क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा निर्माण कराया जा रहा था। रेलवे प्रशासन ने पूर्व में संबंधित लोगों को नोटिस जारी कर निर्माण रोकने और अवैध निर्माण हटाने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद निर्माण कार्य जारी रहने पर रेलवे प्रशासन ने स्थानीय प्रशासन को इसकी जानकारी दी।
इसके बाद शनिवार को राजस्व अधिकारियों और चांपा पुलिस की मौजूदगी में रेलवे प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। कार्रवाई के दौरान बुलडोजर से निर्माण को तोड़कर पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया।
⚠️ अभी कार्रवाई खत्म नहीं हुई!
रेलवे अधिकारियों के अनुसार अतिक्रमण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। जानकारी के मुताबिक आगामी 10 सितंबर को भी रेलवे क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
रेलवे प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि रेलवे की जमीन पर दोबारा किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण किया गया तो संबंधित लोगों के खिलाफ और सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस कार्रवाई के बाद रेलवे क्षेत्र में किए गए अन्य अतिक्रमणों को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में कई और जगहों पर बुलडोजर कार्रवाई देखने को मिल सकती है।
।


