CG News: विधानसभा के अध्यक्ष रमन सिंह से छत्तीसगढ़ के BJP संगठन महामंत्री पवन साय ने मुलाकात की है. इस बारे में उन्होंने अपने अपने एक्स अकाउंट पर जानकारी साझा की है.
रमन सिंह और संगठन महामंत्री पवन साय का मुलाकात
CG News: विधानसभा के अध्यक्ष रमन सिंह से छत्तीसगढ़ के BJP संगठन महामंत्री पवन साय ने मुलाकात की है. ये मुलाकात कई मायनों में अहम बताई जा रही है. दोनों की मुलाकात की कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने अपने एक्स हैंडिल पर इस मुलाकात की जानकारी शेयर की.
विभिन्न विषयों पर सार्थक संवाद हुआ-रमन सिंह
उन्होंने ये जानकारी शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा ‘आज राजनांदगांव स्थित निवास स्पीकर हाउस पर प्रदेश संगठन महामंत्री श्री पवन साय जी का आगमन हुआ. इस दौरान उन्हें पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत की शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए राजनांदगांव में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम से संबंधित विभिन्न विषयों पर सार्थक संवाद हुआ.
दोनों की जोड़ी पर भाजपा को विश्वास
विधानसभा के अध्यक्ष रमन सिंह से छत्तीसगढ़ के BJP संगठन महामंत्री पवन साय की मुलाकात ने सियासी गलियारों में हलचल तेज कर दी है. बीते दिनों खबर सामने आई थी कि बेमेतरा में डॉक्टर रमन सिंह अधिकारियों को लापरवाही बरतने पर फटकार लगाई थी. ऐसा माना जा रहा है कि आने वाले ढ़ाई साल में क्या-क्या करना है इस पर दोनों के बीच चर्चा की गई होगी. इस जोड़ी पर पूरी छत्तीसगढ़ भाजपा की नजरें रहती है क्योंकि यहीं वो जोड़ी हैं जिसने 2023 विधानसभा चुनाव में कमाल किया था


