30.4 C
New York
Friday, June 5, 2026

Buy now

spot_img

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत हनुमान धारा में हुआ वृक्षारोपण, भाजपा परिवार ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

अमन छत्तीसगढ़ न्यूज़

चांपा, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मंडल चांपा, युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में चांपा के पर्यटन स्थल हनुमान धारा में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प के साथ विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य की आधारशिला भी हैं। “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति को अपनी मां के सम्मान में एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का संदेश दिया गया।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा के पदाधिकारी, ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता बंधु एवं भगिनीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा समाज को हरियाली और प्रकृति संरक्षण के लिए प्रेरित करना रहा। विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम ने क्षेत्रवासियों को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सकारात्मक संदेश दिया।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles