24.6 C
New York
Wednesday, April 15, 2026

Buy now

spot_img

राष्ट्रीय बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में चांपा के नरेंद्र सिंह जब्बल (हर्ष) ने जीता गोल्ड मेडल


Aman chhattisgarh news champa

जांजगीर-चांपा।
जिले के चांपा नगर के लिए गौरव का क्षण सामने आया है। चांपा निवासी नरेंद्र सिंह जब्बल (हर्ष) ने राष्ट्रीय स्तर की बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल चांपा बल्कि पूरे जांजगीर-चांपा जिले में खुशी और गर्व का माहौल है।

जानकारी के अनुसार हाल ही में शहीद वीर नारायण सिंह व्यायामशाला, दहीराजहरा, जिला बालोद के तत्वावधान में ओपन राष्ट्रीय बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप 2026 का आयोजन किया गया था। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न राज्यों से अनुभवी और युवा बॉडीबिल्डरों ने हिस्सा लिया। कड़े मुकाबले और उच्च स्तरीय प्रतिस्पर्धा के बीच चांपा के नरेंद्र सिंह जंबल ने अपनी बेहतरीन फिटनेस, संतुलित बॉडी स्ट्रक्चर और प्रभावशाली स्टेज प्रेजेंटेशन से निर्णायकों को प्रभावित किया।

प्रतियोगिता में नरेंद्र सिंह जंबल ने फिजीक कैटेगरी में भाग लिया, जहां उन्होंने 5वीं रैंक रनर-अप हासिल करते हुए अंततः गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए निर्णायक मंडल और दर्शकों ने उनकी जमकर सराहना की।

बताया जा रहा है कि नरेंद्र सिंह जब्बल (हर्ष) लंबे समय से नियमित अभ्यास और अनुशासित दिनचर्या के साथ बॉडीबिल्डिंग की तैयारी कर रहे थे। उन्होंने कठिन परिश्रम, संतुलित आहार और निरंतर प्रशिक्षण के बल पर यह सफलता हासिल की है। उनकी यह जीत जिले के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनकर सामने आई है।

नरेंद्र सिंह की इस उपलब्धि पर स्थानीय खेल प्रेमियों, जिम प्रशिक्षकों, शुभचिंतकों और आम नागरिकों ने उन्हें बधाइयाँ दी हैं। लोगों का कहना है कि उनकी मेहनत और समर्पण ने यह साबित कर दिया है कि सीमित संसाधनों के बावजूद भी कड़ी मेहनत से राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई जा सकती है।

गोल्ड मेडल जीतने के बाद नरेंद्र सिंह जब्बल (हर्ष) ने कहा कि यह सफलता उनके परिवार, प्रशिक्षकों और समर्थकों के सहयोग के बिना संभव नहीं थी। उन्होंने भविष्य में और भी बेहतर प्रदर्शन कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करने का संकल्प लिया है।

हर्ष की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से जांजगीर-चांपा जिले में खेल प्रतिभाओं को नई दिशा और प्रेरणा मिली है। उनकी सफलता आने वाले समय में जिले के युवाओं को खेल और फिटनेस के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगी।


Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles