11.3 C
New York
Saturday, May 23, 2026

Buy now

spot_img

CG: सुशासन तिहार में अवैध शराब बिक्री पर भड़के BJP सांसद बृजमोहन अग्रवाल, पुलिस और आबकारी विभाग को लगाई फटकार


CG News: सुशासन तिहार शिविर में आबकारी और पुलिस पर भड़कते हुए कहा कि जब मुझे मालूम है कि अवैध शराब कहां बिकती है.





CG News: राजधानी रायपुर में बढ़ती अवैध शराब बिक्री को लेकर भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल एक बार फिर सख्त तेवर में नजर आए. सुशासन तिहार शिविर के दौरान उन्होंने आबकारी विभाग और पुलिस प्रशासन पर खुलकर नाराजगी जाहिर की. मंच से अधिकारियों को फटकार लगाते हुए सांसद ने कहा कि जब उन्हें खुद मालूम है कि किन इलाकों में अवैध शराब बेची जा रही है, तो फिर पुलिस और आबकारी विभाग को इसकी जानकारी क्यों नहीं है.

सांसद ने इन इलाकों का किया जिक्र
सांसद ने भाठागांव, मठमुरैना और संतोषी नगर का नाम लेते हुए कहा कि इन इलाकों में खुलेआम अवैध शराब का कारोबार चल रहा है. उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि ऐसे कारोबार में शामिल लोगों पर तुरंत कार्रवाई की जाए और उन्हें पकड़कर जेल भेजा जाए. उन्होंने कहा कि चाहे कोई कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, कानून से ऊपर नहीं हो सकता.

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
कार्यक्रम के दौरान सांसद का सख्त अंदाज देखने को मिला. उन्होंने कहा कि अवैध शराब का कारोबार समाज और खासकर युवाओं को नुकसान पहुंचा रहा है, इसलिए इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वे अधिकारियों पर नाराजगी जताते दिखाई दे रहे हैं. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

पहले भी दिखा चुका है सख्त रवैया
गौरतलब है कि इससे पहले भी सांसद बृजमोहन अग्रवाल का एक वीडियो चर्चा में आया था. रायपुर के आरंग स्थित नगर पंचायत समोदा में आयोजित सुशासन तिहार कार्यक्रम के दौरान शिकायत मिलने पर उन्होंने नायब तहसीलदार गजानंद सिदार को भी फटकार लगाई थी. उस दौरान उनका सख्त बयान सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था.

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles