अमन छत्तीसगढ़ न्यूज़
चांपा, 10 जून। भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल चांपा द्वारा प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय राहुल योगराज टिकरिहा के आह्वान एवं जिला अध्यक्ष आदरणीय आकाश सिंह के निर्देशानुसार “12 साल बेमिसाल” अभियान के अंतर्गत बुधवार को गणेश मंदिर, कदम चौक चांपा में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे स्वच्छता संकल्प के साथ हुई। अभियान में भारतीय जनता पार्टी मंडल चांपा, सभी सातों मोर्चों, प्रकोष्ठों, आयोगों के पदाधिकारियों, कार्यसमिति सदस्यों एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।

वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में स्वच्छता को जन आंदोलन का स्वरूप मिला है। इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा समय-समय पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। स्वच्छता अभियान के माध्यम से नागरिकों को अपने आसपास स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन एवं समन्वय भाजयुमो मंडल अध्यक्ष लव कुमार देवांगन के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर महामंत्री प्रदीप यादव एवं आदर्श पाण्डेय सहित भाजपा एवं भाजयुमो के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने स्वच्छ एवं स्वस्थ भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।


