25.3 C
New York
Tuesday, June 9, 2026

Buy now

spot_img

राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में जांजगीर-चांपा का जलवा, हल्क फिटनेस क्लब के दो खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण पदक



जांजगीर-चांपा। जिले के लिए गौरव की बात है कि राजस्थान में आयोजित स्पोर्ट्स डेवलपमेंट एंड प्रमोशन फेडरेशन ऑफ इंडिया (SDPF) की 10वीं राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में हल्क फिटनेस क्लब, जांजगीर-चांपा के दो खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। इस उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी और उत्साह का माहौल है।



देशभर के खिलाड़ियों की भागीदारी वाली इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कबड्डी, फुटबॉल, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, क्रिकेट, बैडमिंटन, स्केटिंग, एथलेटिक्स और पावरलिफ्टिंग सहित विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया था। पावरलिफ्टिंग स्पर्धा में जांजगीर-चांपा के प्रतिभाशाली खिलाड़ी अयान ताम्रकार और अनमोल गोस्वामी ने अपने-अपने वर्ग में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर जिले और प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया।



खिलाड़ियों की इस सफलता के पीछे  कोच कैलाश वर्मा और किशन वर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके कुशल मार्गदर्शन और निरंतर प्रशिक्षण के चलते हल्क फिटनेस क्लब के खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं।

हल्क फिटनेस क्लब के सदस्य पावरलिफ्टिंग, वेटलिफ्टिंग, आर्म रेसलिंग, बॉडीबिल्डिंग, फिटनेस मॉडलिंग, मेंस एवं विमेंस मॉडलिंग जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं में भी उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं। क्लब खेल और फिटनेस के क्षेत्र में नई प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रहा है।

खिलाड़ियों की इस ऐतिहासिक सफलता पर खेल प्रेमियों, सामाजिक संगठनों और जिलेवासियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles