25.3 C
New York
Tuesday, June 9, 2026

Buy now

spot_img

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टी.एस. सिंहदेव का आज जांजगीर-चांपा दौरा, कार्यकर्ताओं में उत्साह


जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के प्रथम उपमुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के कद्दावर नेता  टी.एस. सिंहदेव (बाबा) का आज जांजगीर-चांपा जिले सहित कई क्षेत्रों का दौरा प्रस्तावित है। उनके आगमन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। जिले के विभिन्न स्थानों पर स्वागत की व्यापक तैयारियां की गई हैं।

जारी कार्यक्रम के अनुसार टी.एस. सिंहदेव सुबह  9 बजे रायपुर से रवाना होंगे। इसके बाद वे 11 बजे अकलतरा , दोपहर 2:45 बजे बलौदा, शाम 6 बजे चांपा तथा रात्रि 8:45 बजे जांजगीर  पहुंचेंगे। इस दौरान वे पार्टी कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों से मुलाकात कर संगठनात्मक गतिविधियों में हिस्सा लेंगे।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि सिंहदेव का यह दौरा संगठन को नई ऊर्जा देने वाला साबित होगा। उनके मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं को आगामी राजनीतिक चुनौतियों एवं जनहित के मुद्दों पर मजबूती से कार्य करने की दिशा मिलेगी। दौरे के दौरान संगठन विस्तार, जनसमस्याओं तथा क्षेत्र के विकास से जुड़े विषयों पर भी चर्चा होने की संभावना है।

जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाबा के स्वागत को लेकर विशेष तैयारियां की हैं। जगह-जगह स्वागत द्वार, बैनर-पोस्टर लगाए गए हैं तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के कार्यक्रमों में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि टी.एस. सिंहदेव का यह दौरा जिले में कांग्रेस संगठन को और मजबूत करने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और जोश भरने का काम करेगा। उनके आगमन को लेकर पूरे जिले में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles